Lok Sabha Election 2019: धोनी-कोहली के बाद हरभजन सिंह ने भी निभाया फर्ज, पंजाब में किया मतदान

Lok Sabha Election 2019: ये स्पिन गेंदबाज आईपीएल सीजन-12 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहा। 12 मई को फाइनल के बाद हरभजन अपने घर वापस लौटे थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 19, 2019 03:55 PM2019-05-19T15:55:26+5:302019-05-19T15:55:26+5:30

Lok Sabha Election 2019: After Virat Kohli and MS Dhoni, Harbhajan Singh casts his vote | Lok Sabha Election 2019: धोनी-कोहली के बाद हरभजन सिंह ने भी निभाया फर्ज, पंजाब में किया मतदान

Lok Sabha Election 2019: धोनी-कोहली के बाद हरभजन सिंह ने भी निभाया फर्ज, पंजाब में किया मतदान

googleNewsNext

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद लोकसभा चुनाव-2019 में अब हरभजन सिंह ने भी मतदान किया। हरभजन ने भारत के नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए जालंधर के गरवी गांव में वोट डाला। ये स्पिन गेंदबाज आईपीएल सीजन-12 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहा। 12 मई को फाइनल के बाद हरभजन अपने घर वापस लौटे थे।


पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर अपराह्न चार बजे तक लगभग 48.74 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर चार बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीट पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत पटियाला का रहा जहां 53.88 लोगों ने शाम चार बजे तक वोट डाले। अमृतसर में 44.10 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Open in app