पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, तो क्या अगर IPL नहीं होता तो टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के लिए मौका बेहद कम!

धोनी टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 11, 2020 09:02 PM2020-04-11T21:02:25+5:302020-04-11T21:02:25+5:30

Krishnamachari Srikkanth: If IPL doesn't happen Dhoni's chances are very bleak | पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, तो क्या अगर IPL नहीं होता तो टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के लिए मौका बेहद कम!

पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, तो क्या अगर IPL नहीं होता तो टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के लिए मौका बेहद कम!

googleNewsNext

कोरोना वायरस के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस सीजन की शुरुआत कब से होगी, ये भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस टी20 विश्व कप में खेलता देखना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी हद तक मायने रखेगा।

पूर्व कप्तान कृष्माचारी श्रीकांत के मुताबिक अगर इस साल आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के लिए टी-20 विश्व कप खेलने की संभावनाएं काफी कम रह जाएंगी। 

श्रीकांत ने एक शो में कहा, "मैं कूटनीतिक बातें नहीं करूंगा। अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता इस लिहाज से मैं अपनी बात रखता। अगर आईपीएल नहीं होता है तो उनकी टीम में आने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि मेरी नजर में लोकेश राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे। ऋषभ पंत को लेकर थोड़ी शंका होगी लेकिन वो बेहतरी प्रतिभा के धनी हैं।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं उन्हें टीम में रखूंगा, लेकिन अगर आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के लिए टी-20 विश्व कप टीम में वापसी करना मुश्किल होगा। वह पूरी तरह से फिट हैं, वह महान खिलाड़ी हैं, मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन विश्व कप टीम के लिए सवाल है कि टीम पहले आनी चाहिए।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app