IPL 2021: वरुण चक्रवर्ती ने क्विंटन डिकॉक को दिया चकमा, फिर राहुल त्रिपाठी ने किया कुछ ऐसा कि जाना पड़ा पवेलियन

IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: मैच के दूसरे ओवर में ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। क्वींटन डिकॉक महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।

By अमित कुमार | Published: April 13, 2021 07:47 PM2021-04-13T19:47:52+5:302021-04-13T19:53:45+5:30

KKR vs MI varun Chakravarthy to de Kock out Caught by rahul Tripathi | IPL 2021: वरुण चक्रवर्ती ने क्विंटन डिकॉक को दिया चकमा, फिर राहुल त्रिपाठी ने किया कुछ ऐसा कि जाना पड़ा पवेलियन

क्वींटन डिकॉक। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsइस मैच में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ एक बदलाव किया है। ओपनर क्रिस लिन की जगह क्विंटन डिकॉक को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले मुंबई को बैंगलोर के खिलाफ हार मिली थी।

IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही क्विंवटन डिकॉक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। डि कॉक को वरुण चक्रवर्ती ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया।  

इयोन मॉर्गन ने टॉस के बाद कहा कि यह पिच भी पिछले दोनों मैच की तरह है। इस वजह से उन्होंने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। शाकिब अल हसन का यह 50वां मैच है और वह इसमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन बैंगलोर के खिलाफ मैच में दूसरी पारी में गेंद स्पिन हो रही थी। 

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन  

कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन/क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जानसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Open in app