'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए चोटों से जूझे सुशांत सिंह राजपूत, मगर नहीं मानी थी हार

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत ने सभी की तारीफें बटोरी थीं...

By भाषा | Published: June 14, 2020 08:05 PM2020-06-14T20:05:58+5:302020-06-14T20:12:18+5:30

Kiran More remembers training Sushant Singh Rajput for MS Dhoni biopic | 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए चोटों से जूझे सुशांत सिंह राजपूत, मगर नहीं मानी थी हार

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी।

googleNewsNext
Highlightsएक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन।'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में निभाया था मुख्य किरदार।

भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाने के लिये अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेनिंग दी थी, उन्होंने कहा कि इस युवा अभिनेता की मौत से एक बेहतरीन यात्रा अधूरी रह गयी। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की सुबह मुंबई में खुदकुशी कर ली। वह 34 साल के थे।

धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में सुशांत को ट्रेनिंग देने वाले मोरे ने कहा, ‘‘मैं बस यही दो शब्द कह सकता हूं कि यह चौंकाने वाली खबर है जिस पर विश्वास नहीं हो रहा। जब आप इतनी युवा प्रतिभा के साथ काम करते हो तो आप यही सवाल पूछते हो कि क्यों हुआ ऐसा? उसने यह कदम क्यों उठाया?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक प्यारा बच्चा, कर्मठ, शिक्षित और सफल व्यक्ति को गंवा दिया। उसने उस भूमिका के लिये लगातार नौ महीने तक अभ्यास किया। उसने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में महारत हासिल की। वह क्रिकेटर की तरह ट्रेनिंग करता था।’’

राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन ने कहा, ‘‘विकेटकीपिंग बहुत अलग होती है। उसे कई बार हाथों, बाजुओं और जांघ में गेंद लगी लेकिन वह हमेशा खेलने के लिये तैयार रहता था। एक शानदार सफर अधूरा रह गया।’’

मोरे ने साथ ही कोविड-19 महामारी के समय में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘मानसिक रूप से हमें मजबूत होना चाहिए, विशेषकर इस समय चीजें जिस तरह से चल रही हैं। हमें अपने परिवार और दोस्तों से अच्छा रिश्ता बनाये रखने की जरूरत है। ’’

Open in app