इस साल 5 खिलाड़ियों को 'खेलरत्न', जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार सेरेमनी का आयोजन किया जाना है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 29, 2020 08:34 AM2020-08-29T08:34:42+5:302020-08-29T08:50:51+5:30

Khel Ratna winner list and achievement | इस साल 5 खिलाड़ियों को 'खेलरत्न', जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

इस साल 5 खिलाड़ियों को 'खेलरत्न', जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

googleNewsNext

पुरस्कृतों का प्रदर्शन इस साल पांच खिलाडि़यों को 'खेलरत्न' जबकि 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन सभी सम्मानित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर ...

1) रोहित शर्मा (क्रिकेट) - वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमानेवाला इकलौता बल्लेबाज आईपीएल में सर्वाधिक चार खिताब जीत चुका इकलौता कप्तान गत वर्ष विश्व कप क्रिकेट स्पर्धा में पांच शतक. इस तरह का प्रदर्शन करनेवाला इकलौता बल्लेबाज इस वर्ष के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।

2) मरियप्पन थंगवेलु (पैरा एथलीट) - 2016 रियो ओलंपिक की ऊंची कूद टी-42 में स्वर्णपदक -2017 पद्मश्री से सम्मानित -2017 अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित -2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स की ऊंची कूद टी-63 में कांस्य पदक।

3) मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) - 2016 दक्षिण एशियाई स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक -2018 राष्ट्रमंडल स्पर्धा में मनिका के नेतृत्व में भारत ने सींगापुर को हराकर स्वर्ण जीता -2018 राष्ट्रमंडल स्पर्धा के एकल में स्वर्ण, महिला युगल में रजत तथा मिश्रीत युगल में कांस्य पदक -2018 जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रीत युगल में कांस्य पदक।

4) विनेश फोगट (कुश्ती) - जनवरी 2020 में रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक -पिछले साल ही करियर में पहला विश्व खिताब -टोकियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई होनेवाली पहली भारतीय पहलवान -2019 में एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य, यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण तथा पोलैंड कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

5) रानी रामपाल - 2017 एशियाई हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान -2018 एशियाई स्पर्धा में भारत को अपनी कप्तानी में रजत पदक दिलाया. जनवरी 2020 में पद्मश्री से सम्मानित।

Open in app