मजाक-मजाक में ही कपिल देव ने कर दिया था रोमी को शादी के लिए प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ

साल 1980 में रोमी भाटिया से शादी करने वाले क्रिकेटर कपिल देव ने नेहा धूपिया के शो में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कब और कैसे उन्होंने रोमी को प्रपोज किया था।

By अमित कुमार | Published: November 19, 2020 04:24 PM2020-11-19T16:24:45+5:302020-11-19T17:16:31+5:30

Kapil Dev reveals how he proposed his wife Romi and convinced her family for marriage | मजाक-मजाक में ही कपिल देव ने कर दिया था रोमी को शादी के लिए प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ

वाइफ रोमी संग कपिल देव। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर’ में कपिल देव ने इस किस्से से सुनाते हुए मजाकिया मूड में नजर आए।कपिल देव ने बताया कि कैसे उन्होंने रोमी देव को शादी के लिए मजाक-मजाक में ही प्रपोज कर दिया था।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कपिल देव ने लव मैरिज की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने अपनी प्रेम कहानी का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो में कपिल पहुंचे थे, जहां उन्होंने लव स्टोरी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने  रोमी देव को शादी के लिए मजाक-मजाक में ही प्रपोज कर दिया था।

 नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर’ में कपिल देव ने इस किस्से से सुनाते हुए मजाकिया मूड में नजर आए। कपिल ने बताया कि उन्होंने मजाक-मजाक में ही रोमी को शादी को लिए प्रपोज कर दिया था। दरअसल, कपिल रोमी संग कार में कहीं जा रहे थे। तभी सामने आई एक होर्डिंग में कपिल की हंसती हुई तस्वीर पर नजर पड़ी। कपिल ने रोमी से कहा कि वह इस होर्डिंग की तस्वीर खींच ले। 

इसके बाद रोमी ने ऐसा करने का कारण पूछा तो कपिल ने कहा कि हम आने वाले समय में इसे अपने बच्चों को दिखाएंगे। जिस पर रोमी ने कहा कि क्या आप मुझे प्रपोज कर रहे हैं। जिसका जवाब कपिल ने हां में दिया। इसके बाद कपिल ने रोमी के पिता को इस रिश्ते के लिए मनाया। पिता तो मान गए लेकिन कपिल देव को रोमी को दादा को मनाने में काफी समय लगा था। 
 

Open in app