इयोन मोर्गन ने 22 गेंदों में 7 छक्के लगाकर इंग्लैंड को दिलाई आसान जीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 के किया अपने नाम

साउथ अफ्रीका से मिले 223 रनों के लक्ष्य का इंग्लैंड की टीम ने इयोन मोर्गन की शानदार पारी की बदौलत 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

By भाषा | Published: February 17, 2020 10:17 AM2020-02-17T10:17:03+5:302020-02-17T10:17:03+5:30

Jonny Bairstow and Eoin Morgan help England gun down 223 to clinch series vs South Africa | इयोन मोर्गन ने 22 गेंदों में 7 छक्के लगाकर इंग्लैंड को दिलाई आसान जीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 के किया अपने नाम

इयोन मोर्गन ने 22 गेंदों में 7 छक्के लगाकर इंग्लैंड को दिलाई आसान जीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 के किया अपने नाम

googleNewsNext
Highlightsइंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए हेनरिक क्लासेन (66) के तूफानी अर्धशतक से छह विकेट पर 222 रन बनाए।इंग्लैंड ने 223 रनों के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 226 रन बनाकर हासिल कर लिया।

कप्तान इयोन मोर्गन की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान मोर्गन की 22 गेंद में सात छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (57) और जोनी बेयरस्टो (64) के अर्धशतकों से पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मोर्गन ने इस पारी के दौरान सिर्फ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड की बराबरी की। बेयरस्टा और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की। बेयरस्टा ने 34 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के मारे जबकि बटलर ने 29 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन (66) के तूफानी अर्धशतक से छह विकेट पर 222 रन बनाए। क्लासेन ने 33 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। टीम को तेंबा बावुमा (49) और कप्तान क्विंटन डी कॉक (35) की सलामी जोड़ी ने 7.4 ओवर में 84 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। ये दोनों हालांकि इसके बाद जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।

बेन स्टोक्स (35 रन पर दो विकेट) ने आठवें ओवर में डिकाक को आउट किया जबकि लेग स्पिनर आदिल राशिद (42 रन पर एक विकेट) ने तीन गेंद बाद बावुमा को पगबाधा किया। बावुमा ने 24 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और चार चौके मारे।

बीच के ओवरों में क्लासेन ने तेजी से रन बटोरो जबकि अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने 20 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा। इंग्लैंड की ओर से टाम कुरेन ने भी 33 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Open in app