धोनी के संन्यास पर कपिल देव का बयान, कहा- टीम इंडिया को ही होगा नुकसान

धोनी 350 वनडे मैचों में 84 बार नाबाद रहते हुए 10,773 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 27, 2020 02:04 PM2020-01-27T14:04:59+5:302020-01-27T14:04:59+5:30

‘It will be our loss’: Kapil Dev opines on MS Dhoni’s retirement rumours | धोनी के संन्यास पर कपिल देव का बयान, कहा- टीम इंडिया को ही होगा नुकसान

धोनी के संन्यास पर कपिल देव का बयान, कहा- टीम इंडिया को ही होगा नुकसान

googleNewsNext

विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि उनके संन्यास से टीम को ही नुकसान होगा। धोनी विश्व कप-2019 के बाद से अब तक टीम इंडिया से दूर हैं। फैंस को उम्मीद है कि माही टी20 वर्ल्ड कप-2020 में वापसी करेंगे, लेकिन उसके लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी हद तक मायने रखेगा।

कपिल देव ने कहा, ''जब धोनी संन्यास लेंगे तो यह हमारा ही नुकसान होगा। उन्होंने सालों देश की सेवा की है, लेकिन एक दिन तो वह रिटायर होंगे ही। किसी दिन तो उन्हें जाना ही है।''

उन्होंने आगे कहा, ''धोनी अभी मैच नहीं खेल रहे हैं। मुझे नहीं पता वह कब बाहर आकर कहेंगे कि मैं बहुत क्रिकेट खेल चुका। लेकिन जब भी वह यह कहेंगे तो यह हमारा ही नुकसान होगा।''

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। 

वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app