Highlightsइशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था, 2007 में किया भारत के लिए डेब्यूइशांत ने भारत के लिए अब तक 97 टेस्ट में 297 और 80 वनडे में 115 विकेट लिए हैं
इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बुधवार (2 सितंबर) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इशांत के जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी ने शुभकामनाएं दी हैं।
बीसीसीआई ने इशांत के जन्मदिन पर भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ उनके द्वारा लिए गए पारी में पांच विकेट का रिकैप शेयर किया है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इशांत के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उनका आगामी वर्ष सफलता से भरा और शानदार होने की कामना की है।
टीम इंडिया के ओपनर और दिल्ली के ही शिखर धवन ने इशांत शर्मा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं श्रेयस अय्यर ने भी इशांत को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ ही अर्जुन पुरस्कार के लिए भी बधाई दी है।
अजिंक्य रहाणे ने भी एक शानदार तस्वीर के साथ इशांत शर्मा को 32वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इशांत को बर्थडे विश किया है।
इशांत ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू और उसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
इशांत ने अब तक टीम इंडिया के लिए 97 टेस्ट में 297 विकेट लिए हैं। साथ ही उनके नाम 80 वनडे में 115 विकेट दर्ज हैं।
इशांत ने पिछले साल 13 मैचों में 13 विकेट झटकते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाया था।