युवराज सिंह को केवल एक करोड़ में खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कही ये बात

हाल के दिनों में खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह आईपीएल नीलामी की पहली बोली में नहीं बिके थे।

By विनीत कुमार | Published: December 19, 2018 02:33 PM2018-12-19T14:33:02+5:302018-12-19T14:33:02+5:30

ipl auction 2019 yuvraj singh at 1 crore for mi was biggest steal says akash ambani | युवराज सिंह को केवल एक करोड़ में खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कही ये बात

युवराज सिंह (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsयुवराज को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदालसिथ मलिंग का भी बेस प्राइस में बिके, आकाश अंबानी ने बताई इसे बड़ी सफलता

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा है कि युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी को केवल एक करोड़ में खरीदना आईपीएल नीलामी के इतिहास में उनकी सबसे बड़ी सफलता है। आकाश ने कहा कि तीन बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बिल्कुल भी इसका अनुमान नहीं था कि वे युवराज और लसिथ मलिंगा जैसे खिलाड़ी को उनके बेस प्राइस में हासिल कर लेंगे।

आकाश ने बताया कि फ्रेंचााइजी की नजरें अनुभवी खिलाड़ियों पर भी थी ताकि टीम के युवा खिलाड़ियों को लीग के दौरान फायदा मिल सके और इस लिहाज से युवराज नीलामी में उनकी सबसे बड़ी सफलता हैं।

हाल के दिनों में खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज मंगलवार को नीलामी के दौरान पहली बोली में नहीं बिके थे। हालांकि, बाद में जब दूसरी बार उनके नाम पर बोली लगाई गई तो मुंबई इंडियंस ने बिना देर किये उन्हें खरीदने का फैसला किया। आईपीएल-2019 के लिए 18 दिसंबर को हुई नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने 60 खिलाड़ियों को खरीदा। इसमें 20 विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार नीलामी के बाद आकाश अंबानी ने कहा, 'युवी और मलिंगा नीलामी में हमारे लिए अहम खिलाड़ी रहे। हम भाग्यशाली रहे कि दोनों खिलाड़ियों को खरीद सके। ईमानदारी से कहूं तो हमने नीलामी से पहले कई युवा खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी में भी हम कुछ युवा खिलाड़ियों को लेना चाहते थे लेकिन ज्यादा ध्यान अनुभवी खिलाड़ियों पर था।' 

गौरतलब है कि साल 2016 में रिकॉर्ड 16 करोड़ में बिकने वाले 37 साल के युवराज की कीमत 2016 में गिर कर 7 करोड़ हो गई। युवराज को सनराइजर्स हैदराबाद ने तब खरीदा था। वहीं, पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। हालांकि, पंजाब ने फिर उन्हें रिलीज किया और युवराज ने इस बार अपना बेस प्राइस घटाकर 1 करोड़ कर लिया।

 

Open in app