IPL 2022: ‘हॉल ऑफ फेम’ में आरसीबी ने दो दिग्गज खिलाड़ी को किया शामिल, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने की घोषणा, देखें वीडियो

IPL 2022: आरसीबी के पूर्व कप्तान और फ्रेंचाइजी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स शामिल करने की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 17, 2022 03:32 PM2022-05-17T15:32:40+5:302022-05-17T15:33:40+5:30

IPL 2022 RCB announces franchise's Hall of Fame, Chris Gayle, AB De Villiers inducted first two members virat kohli see video | IPL 2022: ‘हॉल ऑफ फेम’ में आरसीबी ने दो दिग्गज खिलाड़ी को किया शामिल, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने की घोषणा, देखें वीडियो

क्रिस गेल ने 2011-2017 के 91 मैचों में 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3,420 रन बनाकर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsकुछ बेहतरीन पलों को दर्शाने वाला एक वीडियो असेंबल भी चलाया गया।एबी डिविलियर्स ने 2011-2021 तक 157 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया।158.33 के स्ट्राइक रेट से 4,522 रन बनाए।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने ‘हॉल ऑफ फेम’ की घोषणा की है। सबसे पहले दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को शामिल किया है। फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले दो दिग्गज खिलाड़ियों को सोमवार शाम को शामिल किया गया।

घोषणा फ्रेंचाइजी के क्रिकेट संचालन निदेशक ने की। आरसीबी के पूर्व कप्तान और फ्रेंचाइजी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दोनों स्टार बल्लेबाजों को शामिल करने की घोषणा की। उनके करियर के कुछ बेहतरीन पलों को दर्शाने वाला एक वीडियो असेंबल भी चलाया गया।

एबी डिविलियर्स ने 2011-2021 तक 157 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 158.33 के स्ट्राइक रेट से 4,522 रन बनाए। आरसीबी के लिए उनके बल्ले से दो शतक और 37 अर्धशतक निकले, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133* रहा।

दूसरी ओर क्रिस गेल ने 2011-2017 के 91 मैचों में 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3,420 रन बनाकर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। फ्रेंचाइजी के लिए पांच शतक और 21 अर्द्धशतक मारे हैं। 175* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर जारी बयान में कोहली ने कहा, ‘‘डिविलियर्स ने वास्तव में अपनी अलग तरह की बल्लेबाजी, प्रतिभा और खेल भावना से क्रिकेट के खेल को बदल दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप दोनों के लिये यह घोषणा करना मेरे लिये वास्तव में विशेष है। हमने वीडियो देखे कि किस तरह से आपने इतने वर्षों में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को बदला। दो खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल पर गहरा प्रभाव डाला।’’ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डिविलियर्स 2011 से 2021 तक आरसीबी से जुड़े रहे जबकि वेस्टइंडीज के बायें हाथ के बल्लेबाज गेल छह साल तक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेले।

डिविलियर्स ने इस सम्मान को विशेष करार देकर भावुक संदेश भेजा। उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष सम्मान है। मैं वास्तव में बहुत भावुक हूं। विराट आपके दिल छूने वाले शब्दों के लिये आभार। माइक (हेसन), निखिल और फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, जिन्होंने इसे स्थापित किया है, यह वास्तव में विशेष अहसास है। हमने एक टीम के रूप में शानदार समय साथ में बिताया है।

मैं और क्रिस अब टीम में नहीं हैं लेकिन हम अब भी इस परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।’’ आरसीबी की तरफ से 2011 से 2017 तक खेलने वाले गेल ने कहा, ‘‘मैं अवसर प्रदान करने और हर चीज के लिये आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह वास्तव में मेरे लिए भी विशेष रहा है। इसमें (हॉल ऑफ फेम) शामिल होना शानदार है। आरसीबी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।’’

Open in app