IPL 2021: मुंबई इंडियंस से जुड़े विनय कुमार, रिकॉर्ड 139 मैच, 504 विकेट, जानिए आंकड़े

IPL 2021: आर विनय कुमार से पहले हाल में पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया गया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 30, 2021 05:11 PM2021-07-30T17:11:18+5:302021-07-30T17:12:51+5:30

IPL 2021 Vinay Kumar joins Mumbai Indians' talent scout division 2015 2017 team man | IPL 2021: मुंबई इंडियंस से जुड़े विनय कुमार, रिकॉर्ड 139 मैच, 504 विकेट, जानिए आंकड़े

टीम का नेतृत्व करते हुए लगातार रणजी ट्राफी खिताब भी दिलाये हैं।

googleNewsNext
Highlightsसैंतीस वर्षीय विनय दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। विनय कुमार ने रिकॉर्ड 139 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 

IPL 2021: भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कर्नाटक के अनुभवी मध्यम गति के गेंदबाज आर विनय कुमार मुंबई इंडियंस से जुड़े। वह 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स टीम का भी हिस्सा थे। विनय ने इस साल फरवरी में संन्यास की घोषणा की थी। 

विनय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने घोषणा की। विनय से पहले हाल में पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया गया था।

सैंतीस वर्षीय विनय दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। विनय की अगुवाई में कर्नाटक ने दो बार रणजी ट्राफी खिताब जीता। 37 वर्षीय मुंबई इंडियंस प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे। विनय कुमार ने रिकॉर्ड 139 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। सैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने अपने राज्य की टीम का नेतृत्व करते हुए लगातार रणजी ट्राफी खिताब भी दिलाये हैं।

Open in app