IPL 2021: स्टीव स्मिथ बाहर, संजू सैमसन होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर टीम में बरकरार

IPL 2021 Players Retention: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए 17 खिलाड़ियों को बनाए रखा। रॉयल्स शेष 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2021 06:47 PM2021-01-20T18:47:13+5:302021-01-20T18:48:17+5:30

IPL 2021 Rajasthan Royals release their captain Steve Smith, Sanju Samson named captain | IPL 2021: स्टीव स्मिथ बाहर, संजू सैमसन होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर टीम में बरकरार

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की जगह संजू सैमसन लीग के नए कप्तान होंगे। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsसंजू सैमसन 2021 में पहली बार रॉयल्स के कप्तान के रूप में नेतृत्व करेंगे।IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज़ कर दिया है।स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी।

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को कप्तान के साथ-साथ टीम से बाहर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की जगह संजू सैमसन लीग के नए कप्तान होंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए 17 खिलाड़ियों को बनाए रखेंगे। रॉयल्स शेष 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। संजू सैमसन 2021 में पहली बार रॉयल्स के कप्तान के रूप में नेतृत्व करेंगे।

IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज़ कर दिया है। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन 14 वें संस्करण में टीम की कप्तानी करेंगे, आरआर प्रबंधन ने पुष्टि की है। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र से पहले अपने सितारा कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी।

बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर शामिल

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की विदेशी सूची में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं। तीनों ने पिछले टूर्नामेंट में रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले तीन वर्षों में टीम के लिए अच्छा योगदान रहा है।

जोफ्रा आर्चर, 2020 में रॉयल्स के लिए बीस विकेट के साथ शीर्ष विकेट लेने वाले थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स में जोस बटलर और बेन स्टोक्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डेविड मिलर और एंड्रयू टाई को भी बरकरार रखा गया है।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ दो सीजन बिताने के बाद स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स में वापस आए थे। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2020 में 8वें स्थान पर रहा। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाये। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई।

टीम के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 तक का था जो बढाया नहीं गया।’’ आईपीएल 2018 से पहले रॉयल्स ने सिर्फ स्मिथ को टीम में बरकरार रखा था और 12 . 5 करोड़ रुपये का करार किया था। उन्हें कप्तान भी बनाया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई सीरीज में स्मिथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। 

Open in app