IPL 2021 Players Auction: क्रिस मॉरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 18, 2021 04:03 PM2021-02-18T16:03:30+5:302021-02-18T16:24:42+5:30

IPL 2021 Players Auction: Chris Morris became the most expensive player in IPL history | IPL 2021 Players Auction: क्रिस मॉरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

क्रिस मॉरिस अब तक 70 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई में आईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी।क्रिस मॉरिस बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी।राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस के लिए लगाई 16.25 करोड़ रुपये की बोली।

IPL 2021 Players Auction: साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। उन्होंने इस मामले में युवराज सिंह (16 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज था सिर्फ 75 लाख

क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज महज 75 लाख रुपये था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें इस सीजन टीम से रिलीज कर दिया था। मॉरिस साल 2015 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

क्रिस मॉरिस के आईपीएल करियर पर एक नजर

साल 2013 में पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले क्रिस मॉरिस 70 मैचों में 80 शिकार कर चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 4/23 रहा है। वहीं 44 पारियों में मॉरिस 2 अर्धशतक की मदद से 551 रन भी बना चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स बना चुका कुमार संगकारा को क्रिकेट निदेशक

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को राजस्थान रॉयल्स आगामी सत्र के लिए क्रिकेट निदेशक नियुक्त कर चुका है। वर्तमान में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष संगकारा को फ्रेंचाइजी के लिए मैदान से इतर क्रिकेट से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इनमें कोचिंग ढांचा, नीलामी योजना, टीम रणनीति, प्रतिभा खोज और विकास तथा नागपुर में रॉयल्स अकादमी का विकास भी शामिल है।

Open in app