IPL 2021 Players Auction: 2 करोड़ के बेस प्राइज पर 10 खिलाड़ी, 20 लाख पर सर्वाधिक 169 क्रिकेटर

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए नीलामी आज (18 फरवरी) दोपहर 3 बजे से चेन्नई में होगी। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 18, 2021 11:35 AM2021-02-18T11:35:21+5:302021-02-18T12:15:49+5:30

IPL 2021 Players Auction: 10 players on base price of 2 crores, 169 cricketers on 20 lakhs | IPL 2021 Players Auction: 2 करोड़ के बेस प्राइज पर 10 खिलाड़ी, 20 लाख पर सर्वाधिक 169 क्रिकेटर

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए 291 खिलाड़ियों की किस्मत पर नीलामी के दौरान फैसला होगा।

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 14 के लिए नीलामी आज।चेन्नई में लगेगी खिलाड़ियों की बोली।169 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये।

IPL 2021 Players Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग में 292 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है, जिसमें 164 भारतीय, जबकि 125 विदेशी क्रिकेटर हैं। इस नीलामी में तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे।

169 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये

आईपीएल में न्यूनतम बेस प्राइज 20 लाख रुपये है, जिसमें 169 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इसी साल मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया था।

33 खिलाड़ियों का बेस प्राइज एक करोड़ या उससे अधिक

इस सीजन 10 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज में रखा है, जिसमें 2 भारतीय और 8 विदेशी हैं। इनमें हरभजन सिंह, केदार जाधव के अलावा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क वुड, जेसन राय, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स और लियाम प्लंकेट का नाम शामिल है। वहीं एक करोड़ या उससे अधिक के बेस प्राइज में कुल 33 खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 14 में बेस प्राइज-

20 लाख रुपये - 169 खिलाड़ी
30 लाख रुपये - 4 खिलाड़ी
40 लाख रुपये - 6 खिलाड़ी
50 लाख रुपये - 65 खिलाड़ी
75 लाख रुपये - 15 खिलाड़ी
1 करोड़ रुपये - 11 खिलाड़ी
1.5 करोड़ रुपये - 12  खिलाड़ी
2 करोड़ रुपये - 10 खिलाड़ी

कहां देख सकेंगे IPL 2021 Players Auction का लाइव प्रसारण?

आईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण दोपहर 3 बजे से Star Sports नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं Disney+Hotstar App पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Open in app