IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, हार्दिक पाड्या बाहर, जानिए प्लेइंग इलेवन

IPL 2021: मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में मुकाबला हो रहा है। यह 34वां मैच है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 23, 2021 07:02 PM2021-09-23T19:02:59+5:302021-09-23T19:23:47+5:30

IPL 2021 Kolkata Knight Riders have won the toss and have opted to field | IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, हार्दिक पाड्या बाहर, जानिए प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच सीएसके से हार गया है। 

googleNewsNext
Highlightsइयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है।अंकतालिका में आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज है मुंबई।मुंबई ने दूसरे चरण की भी अपने चिर परिचित अंदाज में धीमी शुरुआत की।

IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच से बाहर रहे रोहित शर्मा की मुंबई टीम में वापसी हुई है। वहीं केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछला मैच खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। हार्दिक पंड्या इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच सीएसके से हार गया है। 

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में मुकाबला हो रहा है। यह 34वां मैच है।अंकतालिका में आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज मुंबई ने दूसरे चरण की भी अपने चिर परिचित अंदाज में धीमी शुरुआत की। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

टीमें इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, लॉकी फर्ग्यूसन, एम प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, 

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड , जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

Open in app