IPL 2021: सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर जड़ा जोरदार छक्का, शॉट देख हार्दिक पांड्या भी रह गए हैरान

IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: सूर्य कुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

By अमित कुमार | Published: April 13, 2021 09:46 PM2021-04-13T21:46:07+5:302021-04-13T21:47:46+5:30

IPL 2021 KKR vs MI Suryakumar Yadav humungous helicopter six leaves Hardik Pandya stunned | IPL 2021: सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर जड़ा जोरदार छक्का, शॉट देख हार्दिक पांड्या भी रह गए हैरान

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsसूर्य कुमार यादव ने मुंबई के लिए सबसे अधिक 50 रन बनाए।सूर्य कुमार ने बल्लेबाजी के दौरान एक जोरदार छक्का लगाया। यादव ने 36 गेंदों पर 155.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 56 रन बनाए।

IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates:मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। यही वजह रही कि मुंबई की टीम सिर्फ 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। मुंबई की पारी के दौरान सूर्य कुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। 

सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर 99 मीटर लंबा छक्का मारकर अपने 50 रन पूरे किए थे। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 10वें ओवर के दौरान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाया था। सूर्यकुमार यादव का यह शॉट हार्दिक पंड्या भी हैरान रह गए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 152 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। 

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही क्विंवटन डिकॉक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। डि कॉक को वरुण चक्रवर्ती ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया।  डि कॉक सिर्फ 2 रन ही बना सके। 

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव ने टीम को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन ने 56 के स्कोर पर सूर्य कुमार यादव को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। पैट कमिंस ने अपने ओवर में ईशान किशन को आउट कर दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंड्री लाइन पर किशन का कैच पकड़ा। 

Open in app