IPL 2021: जसप्रीत बुमराह के नाम एक और कारनामा, मुंबई इंडियंस के छठे खिलाड़ी, खेल रहे 100वां मैच, देखें आंकड़े

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 19, 2021 07:33 PM2021-09-19T19:33:27+5:302021-09-19T19:39:49+5:30

IPL 2021 Jasprit Bumrah playing 100th match Mumbai Indians dubai rohit sharma bcci | IPL 2021: जसप्रीत बुमराह के नाम एक और कारनामा, मुंबई इंडियंस के छठे खिलाड़ी, खेल रहे 100वां मैच, देखें आंकड़े

बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियन्स के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।कीरोन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं।बुमराह MI के 100 आईपीएल मैचों में खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (आईपीएल) सीजन 19 सितंबर को फिर से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

जसप्रीत बुमराह के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। बुमराह MI के 100 आईपीएल मैचों में खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

गेंदबाज बुमराह ने विराट कोहली को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया था। बुमराह आईपीएल के 100 मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। वह इस सूची में कीरोन पोलार्ड (171), रोहित शर्मा (162), हरभजन सिंह (136), लसिथ मलिंगा (122) और अंबाती रायुडू (114) से पीछे हैं।

बुमराह ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया था। बुमराह ने अब तक 24.14 की शानदार औसत से 115 विकेट लिए हैं। 2 बार चार विकेट लिए हैं। 4/14 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े शामिल हैं।

सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट में सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। बुमराह ने अपने 24वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने भारत की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1980 में अपने 25वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बुमराह ने ओली पोप (02) को बोल्ड करके 100 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छुआ। बुमराह ने जनवरी 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और तभी से वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं।

इरफान पठान ने 28 टेस्ट जबकि मोहम्मद शमी ने 29 टेस्ट में 100 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छुआ था। भारत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में अब 22वें स्थान पर हैं। महान स्पिनर अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।

Open in app