आईपीएल 2021ः जयदेव उनादकट क्लब में शामिल हुए अर्शदीप सिंह, 32 रन देकर 5 विकेट झटके

IPL 2021: टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स को जायसवाल और लुईस की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 21, 2021 10:11 PM2021-09-21T22:11:20+5:302021-09-21T22:12:25+5:30

IPL 2021 Jaidev Unadkat Arshdeep Singh took 5 wickets for 32 runs punjab kings | आईपीएल 2021ः जयदेव उनादकट क्लब में शामिल हुए अर्शदीप सिंह, 32 रन देकर 5 विकेट झटके

अर्शदीप सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट लिए। 

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ 185 रन पर सिमट गया।लोमरोर ने 17 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों से 43 रन बनाए।जायसवाल ने 36 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों से 49 रन की पारी खेली।

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धमाल कर दिया। अर्शदीप सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट लिए। 

अर्शदीप सिंह ने एविन लुईस, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, चेतन सकारिया और कार्तिक त्यागी को आउट किया। आईपीएल में अभी तक 22 विकेट ले चुके हैं। जयदेव उनादकट क्लब में शामिल हो गए। अर्शदीप सिंह ने 22 साल 228 दिन में पूरा किया और उनादकट ने 21 साल 204 दिन में 5 विकेट लिया था।

अर्शदीप सिंह (32 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (21 रन पर तीन विकेट) ने हालांकि डेथ ओवरों में पंजाब किंग्स को शानदार वापसी दिलाई। रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 21 रन ही बना सकी। रॉयल्स ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 19 रन जोड़कर गंवाए।

लोकेश राहुल ने छठे ओवर में गेंद अर्शदीप सिंह को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए लुईस एक्सट्रा कवर पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराके पहले विकेट की 54 रन की साझेदारी का अंत किया। लुईस ने 21 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारा। पावर प्ले में रॉयल्स ने एक विकेट पर 57 रन बनाए।

जायसवाल ने लेग स्पिनर आदिल राशिद के पहले ही ओवर में चौका और छक्का मारा लेकिन कप्तान संजू सैमसन (04) पोरेल की गेंद पर विकेटकीपर राहुल को कैच दे बैठे। जायसवाल ने 11वें ओवर में हरप्रीत बरार पर चौके के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया। लियाम लिविंगस्टोन (25) ने अर्शदीप पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर फाबियन एलेन को कैच दे बैठे।

महिपाल लोमरोर ने आते ही राशिद पर लगातार दो छक्के जड़े लेकिन जायसवाल बरार की गेंद पर अग्रवाल को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और छह चौके मारे। लोमरोर ने 16वें ओवर में दीपक हुड्डा को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में दो छक्कों और दो चौकों से 24 रन बटोरे।

मोहम्मद शमी ने रियान पराग (04) को पवेलियन भेजा जबकि अर्शदीप ने लोमरोर को मार्कराम के हाथों कैच कराया। लोमरोर ने 17 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और दो चौके मारे। शमी ने अगले ओवर में राहुल तेवतिया (02) और क्रिस मौरिस (05) पवेलियन भेजा जबकि अर्शदीप ने पारी की अंतिम दो गेंदों पर चेतन सकारिया (07) और कार्तिक त्यागी (01) को आउट करके रॉयल्स की पारी को समेटा।

Open in app