IPL 2021: ईशान किशन का धमाल, मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज फिफ्टी का बना दिया रिकॉर्ड

ईशान किशन ने शुक्रवार को आईपीएल-2021 के 55वें मैच में केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वे मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

By विनीत कुमार | Published: October 8, 2021 08:45 PM2021-10-08T20:45:11+5:302021-10-08T21:16:14+5:30

IPL 2021: Ishan Kishan hits fastest fifty for Mumbai Indians in 16 balls | IPL 2021: ईशान किशन का धमाल, मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज फिफ्टी का बना दिया रिकॉर्ड

ईशान किशन ने बनाया मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

googleNewsNext
Highlightsईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों में लगाया अर्धशतक।इस मैच में किशन ने 32 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, 11 चौके और चार छक्के लगाए।इससे पहले किशन ने 2018 में 17 गेंदों पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाया था।

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2021 के 55वें मैच में शु्क्रवार को ईशान किशन का बल्ला जम कर बोला। ईशान किशन ने इस मैच में धमाकेदार 32 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। 

मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम इस मैच में किशन ने 11 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के टॉस जीतने के बाद किशन दरअसल रोहित शर्मा (18) के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे।

मुंबई के लिए ईशान किशन ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

ईशान किशन की ये पारी इसलिए बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने इस मैच में महज 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस तरह किशन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किशन ने 2018 में 17 गेंदों पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाया था।

मुंबई इंडियंस की ओर से कीरेन पोलार्ड ने दो बार और हार्दिक पंड्या ने एक बार 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का भी कारनामा किया है।

बहरहाल, किशन आईपीएल इतिहास में केवल चार ओवर से पहले अर्धशतक जडने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल ये कारनामा दो बार कर चुके हैं। राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केवल 2.5 ओवर में और 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ केवल 3.6 ओवर में अर्धशतक लगाया था।

ईशान किशन ने लगाई चौकों-छक्कों की बरसात

किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी का आगाज छक्के से किया। उन्होंने पहले ओवर और मोहम्मद नबी की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरे ओवर में भी किशन ने सिद्धार्थ कौल की गेंदों पर चार चौके लगाए।

Open in app