IPL 2021: शिखर धवन की दमदार बल्लेबाजी के आगे पंजाब के गेंदबाज पस्त, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

IPL 2021, DC vs PBKS Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Squad: दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर शिखर धवन और पृथ्वी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।

By अमित कुमार | Published: April 18, 2021 11:16 PM2021-04-18T23:16:11+5:302021-04-18T23:20:08+5:30

IPL 2021 DC vs PBKS Delhi Capitals won by 6 wkts help win delhi capitals | IPL 2021: शिखर धवन की दमदार बल्लेबाजी के आगे पंजाब के गेंदबाज पस्त, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

शिखऱ धवन। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली के लिए पहला मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ फ्लॉप रहे। शिखर धवन ने टीम के लिए सबसे अधिक 92 रन बनाए। दिल्ली की टीम की इस सीजन यह दूसरी जीत रही।

IPL 2021, DC vs PBKS Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Squad:दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। 196 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी निभाई। अर्शदीप सिंह ने 32 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ को आउट किया।

पृथ्वी शॉ ने 17 गेंदों में 32 रन बनाए। दूसरी छोर से शिखर धवन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे। दिल्ली के लिए अपना पहला मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए। झाय रिचर्डसन ने स्मिथ को आउट किया। झाय रिचर्डसन ने इसके बाद 92 के स्कोर पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। कप्तान ऋषभ पंत भी 15 रन बनाकर दीपक हुड्डा को अपना कैच थमा बैठे। 

इससे पहले सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और कप्तान लोकेश राहुल के विपरीत अंदाज में बनाए अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए। अग्रवाल ने सिर्फ 36 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों से 69 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने 51 गेंद का सामना करते हुए सात चौकों और दो छक्कों से 61 रन बनाए। 

दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन भी जोड़े। दीपक हुड्डा (नाबाद 22) और शाहरूख खान (नाबाद 15) ने अंतिम ओवरों में आकर्षक शॉट खेलकर टीम का स्कोर 190 रन के पार पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद अग्रवाल ने राहुल के साथ मिलकर टीम को तूफान शुरुआत दिलाई। पंजाब किंग्स ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य दिया था।

राहुल ने क्रिस वोक्स के पहले ओवर में चौके से खाता खोला और फिर पदार्पण कर रहे लुकमान मेरिवाला पर भी चौका जड़ा। स्टीव स्मिथ ने प्वाइंट पर राहुल का कैच छोड़ा जबकि अग्रवाल ने इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ खाता खोला। अग्रवाल ने वोक्स के अगले ओवर में भी लगातार दो छक्के मारे। पंजाब किंग्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 58 रन बनाए। 

राहुल ने आफ स्पिनर ललित यादव का स्वागत दो चौकों के साथ किया जबकि अग्रवाल ने रविचंद्रन अश्विन पर छक्का और चौका जड़ा। अग्रवाल ने आवेश खान पर चौके के साथ सिर्फ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अग्रवाल ने 11वें ओवर में कागिसो रबादा पर लगातार दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। राहुल ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा। 

पंत ने 13वें ओवर में मेरिवाला को गेंदबाजी में वापसी कराई और अग्रवाल उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्वीपर कवर बाउंड्री पर शिखर धवन को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और सात चौके मारे। राहुल ने अश्विन की गेंद पर एक रन के साथ 45 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आवेश के अगले ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक्सट्रा कवर पर राहुल का कैच छोड़ा। 

राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए अगली गेंद पर छक्का और फिर चौका जड़ दिया। राहुल हालांकि रबादा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 51 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े। दीपक हुड्डा ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा जबकि क्रिस गेल (11) ने भी वोक्स की फ्री हिट पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर रिपल पटेल को कैच दे बैठे। हुड्डा ने आवेश पर छक्का जड़ा लेकिन निकोलस पूरन ने नौ रन बनाने के बाद इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर रबादा को कैच थमा दिया। शाहरूख खान ने वोक्स के अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया। 

Open in app