IPL 2021: आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी कभी नहीं कर पाए थे ऐसा, 39 साल की उम्र में केकेआर के खिलाफ मचाया धमाल

KKR vs CSK Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार सुनील नरेन की गेंद पर चौका लगाया।

By अमित कुमार | Published: April 21, 2021 09:50 PM2021-04-21T21:50:03+5:302021-04-21T21:52:08+5:30

IPL 2021 CSK vs KKR MS Dhoni vs Sunil Narine stats and he get first four against him | IPL 2021: आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी कभी नहीं कर पाए थे ऐसा, 39 साल की उम्र में केकेआर के खिलाफ मचाया धमाल

महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी लंबे अर्से बाद टच में नजर आए। धोनी ने अंत के ओवरों में तेज गति से रन बनाए। इस दौरान धोनी ने खास उपलब्धि भी अपने नाम की।

KKR vs CSK Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates:चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे अर्से बाद लय में नजर आए। धोनी ने 8 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जो धोनी ने आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं किया था। 

दरअसल, धोनी ने आईपीएल करियर में पहली बार सुनील नरेन की गेंद पर चौका लगाया। धोनी को फ्री हिट मिली थी, जिसे उन्होंने मिडविकेट की ओर लपेटने की कोशिश की, उसमें तो सफलता नहीं मिली, लेकिन बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेट के पीछे 4 रनों के लिए चली गई। धोनी ने नरेन के 65वीं गेंद पर पहली बाउंड्री हासिल की। इससे पहले वो कभी भी नरेन के खिलाफ चौका नहीं लगा पाए थे। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट पर 220 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये फाफ डुप्लेसी ने नाबाद 95 और रूतुराज गायकवाड़ ने 64 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टी20 मुकाबले का स्कोर इस प्रकार रहा..
 
चेन्नई सुपर किंग्स : रूतुराज गायकवाड़ का कमिंस बो वरूण 64 
फाफ डुप्लेसी नाबाद 95 
मोईन अली स्ट कार्तिक बो नारायण 25 
महेंद्र सिंह धोनी का मोर्गन बो रसेल 17 
रविंद्र जडेजा नाबाद 06 

अतिरिक्त : 13 कुल योग : 20 ओवर में तीन विकेट पर : 220 रन विकेट पतन : 1-115, 2-165, 3-201 गेंदबाजी : वरूण चक्रवर्ती 4-0-27-1 पैट कमिंस 4-0-58-0 सुनील नारायण 4-0-34-1 प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-49-0 आंद्रे रसेल 2-0-27-1 कमलेश नागरकोटी 2-0-25-0 जारी भाषा नमिता नमिता

Open in app