IPL 2021: सुरेश रैना की दमदार वापसी, जड़ा अर्धशतक, दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 189 रन

IPL 2021,Chennai vs Delhi: सुरेश रैना के अर्धशतक और सैम कर्रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली के खिलाफ रन बनाए।

By अमित कुमार | Published: April 10, 2021 09:14 PM2021-04-10T21:14:18+5:302021-04-10T21:33:35+5:30

IPL 2021 Chennai vs Delhi suresh raina hit 54 run just 36 ball help csk 188 run | IPL 2021: सुरेश रैना की दमदार वापसी, जड़ा अर्धशतक, दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 189 रन

सुरेश रैना। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsसुरेश रैना की वापसी से चेन्नई की टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है।रविंद्र जडेजा और सैम कर्रन ने भी आखिरी ओवर में तेज गति से रन बनाए।मोईन अली ने भी चेन्नई के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

CSK vs DC, 2nd Match, Indian Premier League 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रन बना लिए। चेन्नई के लिए सुरेश रैना, मोईन अली, सैम कर्रन और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। दिल्ली के लिए आवेश खान ने दो तो वहीं क्रिस वोक्स, टॉम कर्रन ने एक-एक विकेट झटकने का काम किया। 

आवेश खान ने एक बेहतरीन इनस्विंग पर फाफ डुप्लेसी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद क्रिस वोक्स की पहली ही गेंद पर ऋतुराज का बाहरी किनारा लगा और पहली स्लिप पर शिखर धवन को कैच थमा बैठे। इसके बाद मोईन अली एक और छक्का लगाने के प्रयास में शिखऱ धवन को अपना कैच थमा बैठे।  

मोईन अली और सुरेश रैना ने मिलकर टीम को संभालने का काम किया। रैना 54 रन बनाकर रन आउट हो गए। रैना का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए धोनी ने अपनी दूसरी गेंद को पुल करने की कोशिश में बोल्ड हो गए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 

दिल्ली की टीम में मार्क्स स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स और टॉम कुरेन विदेशी खिलाड़ी होंगे जबकि महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई कर टीम में फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, सैम कुरेन और ड्वेन ब्रावो विदेशी खिलाड़ी है।      

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का स्कोर इस प्रकार रहा...

चेन्नई सुपर किंग्स : रूतुराज गायकवाड़ का धवन बो वोक्स 05 
फाफ डु प्लेसिस पगबाधा बो आवेश खान 00 
मोईन अली का धवन बो अश्विन 36 
सुरेश रैना रन आउट 54 
अम्बाती रायुडू का धवन बो कुरेन 23 
रविंद्र जडेजा नाबाद 26 
एम एस धोनी बो आवेश खान 00 
सैम कुरेन बो वोक्स 34 

अतिरिक्त : 10 कुल योग : 20 ओवर में सात विकेट पर 188 रन विकेट पतन : 1-7, 2-7, 3-60, 4-123, 5-137, 6-137, 7-188 गेंदबाजी : क्रिस वोक्स 3-0-18-2 आवेश खान 4-0-23-2 आर अश्विन 4-0-47-1 टॉम कुरेन 4-0-40-1 अमित मिश्रा 3-0-27-0 मार्कस स्टोइनिस 2-0-26-0 

Open in app