IPL Auction: नीलामी में शामिल होने वाले 332 खिलाड़ियों के नाम हुए जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें कुल 186 भारतीय खिलाड़ी, 143 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी शामिल हैं।

By सुमित राय | Published: December 13, 2019 02:13 PM2019-12-13T14:13:11+5:302019-12-13T14:13:11+5:30

IPL 2020: see Full list of 332 players in the auction pool | IPL Auction: नीलामी में शामिल होने वाले 332 खिलाड़ियों के नाम हुए जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है।

googleNewsNext
Highlightsइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 332 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।आईपीएल के 13वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में 73 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे से होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 332 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिनपर कोलकाता में होने वाली नीलामी में बोली लगेगी। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में 73 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे से होगी।

इससे पहले 971 खिलाड़ियों (713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ियों) ने कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि अब नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनमें कुल 186 भारतीय खिलाड़ी, 143 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी शामिल हैं।

नीलामी के लिए जारी लिस्ट में 7 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये, जो सभी विदेशी है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज ने खुद को सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले स्लैब में रखा है। (नीलामी में शामिल होने वाले 332 खिलाड़ियों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें)

भारतीय खिलाड़ियों में रोबिन उथप्पा का बेस प्राइस सबसे अधिक डेढ़ करोड़ रुपये है, वहीं पिछले दो सीजन में सबसे अधिक नीलामी रकम हासिल करने वाले जयदेव उनादकट ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है। इसके अलावा पीयूष चावला और यूसुफ पठान का बेस प्राइस भी 1 करोड़ रुपये है।

332 खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात है कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम इसमें नहीं है। युवराज सिंह को पिछले साल आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

 बेस प्राइज के अनुसार कैप्ट प्लेयर्स की लिस्ट

बेस प्राइस (भारतीय रुपये में)

कुल खिलाड़ी

भारतीय

विदेशी

2 करोड़

7

-

7

1.5 करोड़

10

1

9

1 करोड़

23

3

20

75 लाख

16

-

16

50 लाख

78

9

69

 बेस प्राइज के अनुसार अनकैप्ट प्लेयर्स की लिस्ट

बेस प्राइस (भारतीय रुपये में)

कुल

भारतीय

विदेशी

40 लाख

7

1

6

30 लाख

8

5

3

20 लाख

183

167

16

 

Open in app