IPL 2020: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, बने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप रहने के बाद कप्तान विराट कोहली अब लय में नजर आ रहे हैं। कोहली के बल्ले से अब टीम के लिए अहम रन निकल रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: October 15, 2020 09:42 PM2020-10-15T21:42:52+5:302020-10-15T21:49:25+5:30

ipl 2020 rcb captain virat kohli becomes most run getter in ipl history | IPL 2020: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, बने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights विराट आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने 48 रन बनाये। धोनी ने आइपीएल के करियर में 4275 रन बनाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विराट आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने 48 रन बनाये। पंजाब के लिए मुरुगन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाये।

धोनी ने आइपीएल के करियर में 4275 रन बनाए हैं, लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली ने पंजाब के खिलाफ 48 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में बतौर कप्तान 4313 रन पूरे हुए। कप्तान विराट कोहली की 48 रन की पारी के बाद क्रिस मौरिस की आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 25 रन की नाबाद पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाये। 

कोहली ने 39 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये लेकिन हरफनमौला मौरिस ने आठ गेंद में तीन छक्के और एक चौका जड़ित नाबाद 25 रन बनाये। इसुरु उदाना (पांच गेंद में 10 रन) ने भी आखिरी ओवर में छक्का लगाया जिससे टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Open in app