IPL 2020: राजस्थान की धमाकेदार जीत के बाद आया प्वॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सभी टीमों को इस सीजन की पहली जीत प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

By अमित कुमार | Published: September 28, 2020 12:01 PM2020-09-28T12:01:04+5:302020-09-28T12:01:04+5:30

IPL 2020 Points table updated after Rajasthan Royals and Kings XI Punjab clash | IPL 2020: राजस्थान की धमाकेदार जीत के बाद आया प्वॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई और पंजाब जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ कोलकाता ने भी अपना खाता खोल लिया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर आईपीएल के इस सीजन का आगाज शानदार तरीके से किया है। चेन्नई और पंजाब जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। पंजाब के खिलाफ रविवार को राहुल तेवतिया के तेवर के सामने पंजाब की गेंदबाजी फिस्ड्डी साबित हुई। एक समय आसानी से जीत हासिल करने वाली पंजाब की टीम को अंतिम समय में हार का मुंह देखना पड़ा। 

इससे पहले खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने  सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया । सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 142 रन ही बना सकी । मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया । कोलकाता ने इस लक्ष्य को दो गेंद रहते हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ कोलकाता ने भी अपना खाता खोल लिया है। 

आइए एक नजर डालते हैं नौ मैच के बाद के लेटेस्ट IPL 2020 प्वॉइंट टेबल पर- 

टीम    मैच खेले    जीते    हारे    नो रिजल्ट    नेट रन रेट    प्वॉइंट्स
दिल्ली कैपिटल्स    2    2    0    0                   +1.100           4
राजस्थान रॉयल्स    2    2    0    0                     +0.615         4
किंग्स इलेवन पंजाब    2    1    2    0                 +1.498          2
मुंबई इंडियंस    2    1    1    0                             +0.993       2
कोलकाता नाइट राइडर्स    2    1    1    0              -0.767       2
चेन्नई सुपर किंग्स    3    1    2    0                          -0.840      2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    2    1    1    0                     -2.175      2
सनराइजर्स हैदराबाद    2    0    2    0                     -0.730    0


 

Open in app