इस बार भारत में आईपीएल का आयोजन मुश्किल, ये 2 देश मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे

बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक आईपीएल 2020 का आयोजन इस साल भारत में काफी मुश्किल नजर आ रहा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 2, 2020 05:41 PM2020-07-02T17:41:23+5:302020-07-02T17:47:52+5:30

IPL 2020 not happening in India! BCCI official calls UAE, Sri Lanka front-runners for season 13 | इस बार भारत में आईपीएल का आयोजन मुश्किल, ये 2 देश मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

googleNewsNext
Highlightsकोरोना के चलते भारत में आईपीएल करना मुश्किल।श्रीलंका और यूएई मेजबानी की रेस में सबसे आगे।फैंस को आईपीएल सीजन-13 का बेसब्री से इंतजार।

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 की वजह से देश में इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-13 का आयोजन अभी तक नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि अगर कोरोना के चलते टी20 विश्व कप-2020 स्थगित होता है, तो इस शेड्यूल में आईपीएल कराया जा सकता है।

देश में आयोजन मुश्किल: भारत में कोरोना के मामलों को देखते हुए यहां फिलहाल इसका आयोजन मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में दो देश इसकी मेजबानी को लेकर दौड़ में सबसे आगे हैं। इनमें से एक है श्रीलंका और दूसरा संयुक्त राज्य अमीरात।

आईपीएल खिताब को मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 4 बार अपने नाम किया है।
आईपीएल खिताब को मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 4 बार अपने नाम किया है।

देखने होंगे श्रीलंका-यूएई के हालात: बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी भी स्थान को लेकर फैसला लिया जाना है, लेकिन इस बार लीग के भारत से बाहर होने की संभावना है। उनके अनुसार मेजबानी की रेस यूएई और श्रीलंका के बीच है। इसके लिए दोनों देशों में कोरोना के हालात को देखना होगा।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, "भारत में स्थिति ऐसी नहीं है कि यहां कई सारी टीमें एक या दो वेन्यू पर आएं और एक ऐसा वातावरण बनाएं, जो खिलाड़ियों के अलावा आम जनता के लिए भी ठीक हो, चाहे बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही क्यों ना मैच खेले जाएं।" 

कोरोना के चलते अब तक आईपीएल-13 का आयोजन नहीं हो सका है।
कोरोना के चलते अब तक आईपीएल-13 का आयोजन नहीं हो सका है।

श्रीलंका-यूएई में कोरोना के मामले: श्रीलंका में अब तक कोरोना के 2,054 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 लोगों की जान गई है। वहीं यूएई में 49,069 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं, जिनमें से 316 ने अपनी जान गंवाई है।

भारत में 6 लाख से ज्यादा संक्रमित: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या गुरुवार को छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी। बात अगर वैश्विक स्तर की करें, तो कोरोना से अब तक 1 करोड़ 8 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 5 लाख 19 हजार लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Open in app