IPL 2020, MI vs RCB: मुंबई ने जुटाए 16 प्वाइंट्स, नंबर-1 पायदान पर जमाया कब्जा

IPL 2020, MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 165 रन का टारगेट दिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 28, 2020 06:19 PM2020-10-28T18:19:29+5:302020-10-28T23:13:18+5:30

IPL 2020, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Live Cricket Score, Commentary: | IPL 2020, MI vs RCB: मुंबई ने जुटाए 16 प्वाइंट्स, नंबर-1 पायदान पर जमाया कब्जा

IPL 2020, MI vs RCB:

googleNewsNext
Highlightsमुंबई-आरसीबी के बीच खेला गया सीजन का 48वां मैच।पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने बनाए 164 रन।मुंबई इंडियंस ने जीता 5 विकेट से मैच।

IPL 2020, MI vs RCB: आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस सीजन का 48वां मैच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ नंबर-1 पर पहुंच चुकी है। 

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.1 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

आरसीबी की ओर से पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप और देवदत्त पड्डिकल ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। फिलिप 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शानदार शुरुआत के बावजूद आरसीबी ने बनाए महज 164 रन

इसके बाद पड्डिकल ने मोर्चा संभाला और 45 गेंदों में 13 बाउंड्री की मदद से 74 रन की पारी खेली, लेकिन इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी 20 रन तक नहीं पहुंच सका और एक वक्त विशाल स्कोर की ओर नजर आ रही आरसीबी निर्धारित ओवरों में सिर्फ 164 रन ही बना सकी। विपक्षी टीम की ओर से बुमराह ने 3, जबकि बोल्ट, चाहर और पोलार्ड ने 1-1 शिकार किए।

मुंबई इंडियंस की संभली हुई बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। क्विंटन डी कॉक 18, जबकि ईशान किशन 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई ने अपने 4 विकेट 107 रन पर गंवा दिए थे।

सूर्यकुमार यादव-हार्दिक पंड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, मुंबई ने जीता मैच

सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या (17) के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर मुंबई को जीत की दहलीज पर ला दिया। सूर्यकुमार यादव 43 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने मुंबई को 5 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट हाथ लगे। वहीं क्रिस मॉरिस ने 1 विकेट झटका।

प्लेइंग इलेवन:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

LIVE

Get Latest Updates

11:12 PM

IPL 2020, MI vs RCB: नाबाद रहे सूर्यकुमार यादव

11:09 PM

IPL 2020, MI vs RCB: मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.1 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मुंबई के 16 अंक हो चुके हैं।

10:43 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: जीत की दहलीज पर मुंबई

सूर्यकुमार यादव अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस को 3 ओवरों में जीत के लिए 27 रन की जरूरत है।

10:29 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: जीत की ओर मुंबई, पारी के 6 ओवर बाकी

मुंबई इंडियंस ने 14 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। मुंबई को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों में महज 58 रन की दरकार है।

10:02 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: 9 ओवर पूरे, मुंबई को साझेदारी की दरकार

मुंबई की पारी के 9 ओवर पूरे हो चुके हैं। इस टीम ने अब तक 2 विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार और सौरभ तिवारी के बीच मुंबई को एक साझेदारी की जरूरत है।

09:49 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को 5.3 ओवर में पहला झटका लगा। क्विंटन 18 रन बनाकर आउट। सिराज ने पहली सफलता दिलाई। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। MI 45/1 (6)

09:41 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: मुंबई की शानदार बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने 4 ओवरों में बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। क्विंटन 14, जबकि ईशान किशन 17 रन बना चुके हैं। मुंबई शानदार बल्लेबाजी कर रही है। मैच में बने रहने के लिए आरसीबी को जल्द विकेट झटकना होगा।

09:26 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: टारगेट का पीछा करने जल्द उतरेगी मुंबई

मुंबई की ओर से डिकॉक और ईशान किशन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद क्रिस मॉरिस के हाथों में। तीसरी बॉल पर सिंगल के साथ डिकॉक ने मुंबई का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर किशन ने चौका जड़ा। MI 5/0 (1)

09:15 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: आरसीबी ने बनाए 164 रन

 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

08:54 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: मुंबई को हाथ लगी छठी सफलता

17.2 ओवर में क्रिस मॉरिस कैच आउट। इसी के साथ मुंबई इंडियंस को छठी सफलता हाथ लगी। शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अब आरसीबी एकदम से दबाव में आ चुकी है। RCB 138/6 (17.2)

08:45 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: डिविलियर्स लौटे पवेलियन

एबी डिविलियर्स 15 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आ चुके हैं। पड्डिकल धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। RCB 134/3 (16)

08:33 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: दबाव में मुंबई इंडियंस

आरसीबी ने 14 ओवरों में बगैर किसी नुकसान के 113 रन बना लिए हैं। डिविलियर्स 13, जबकि पड्डिकल 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को कुछ विकेट और यहां से निकालने होंगे।

08:22 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: पड्डिकल ने जड़ा अर्धशतक

देवदत्त पड्डिकल ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। आरसीबी ने विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

08:09 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को 7.5 ओवर में पहला झटका लगा। जोश फिलिप स्टंप आउट। उनके स्थान पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं।

07:56 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: सलामी जोड़ी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी जोश फिलिप और देवदत्त पड्डिकल के बीच 5.4 ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। आरसीबी की शानदार शुरुआत से मुंबई कुछ हद तक दबाव में आ चुकी है।

07:51 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: आरसीबी की शानदार बल्लेबाजी

आरसीब ने पहले 4 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। पड्डिकल 18, जबकि फिलिप 14 रन बना चुके हैं। मुंबई को जल्द विकेट झटकना होगा।

07:34 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी

आरसीबी की ओर से फिलिप और देवदत्त पड्डिकल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद ट्रेंट बोल्ट के हाथों में। दूसरी बॉल पर सिंगल के साथ फिलिप ने टीम का खाता खोला। RCB 5/0 (1)

07:16 PM

यहां देखें टॉस

07:14 PM

मुंबई इंडियंस:

ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

07:11 PM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

07:02 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: मुंबई ने जीता टॉस

रोहित शर्मा लगातार तीसरे मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

06:49 PM

आरसीबी का कमजोर और मजबूत पक्ष :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की शानदार फॉर्म टीम का मजबूत पक्ष है। एबी डिविलियर्स भी फॉर्म में हैं। क्रिस मॉरिस, मोईन अली और गुरकीरत मान निचले मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं।

अब अगर टीम के कमजोर पक्ष को देखें, तो आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिख रहा है। वहीं नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी विभाग चिंतित है। क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज और इसुरु उडाना पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है।
 

06:43 PM

मुंबई इंडियंस की कमियां और खूबियां:

मुंबई इंडियंस का मजबूत पक्ष ये है कि क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव रन बनाने में सक्षम हैं। हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या लंबे शॉट खेल सकते हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी किसी भी टीम को ध्वस्त कर सकती है।

अब बात अगर इस टीम के कमजोर पक्ष की करें, तो नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण उनके बाहर रहने की संभावना है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार से मनोबल कमजोर जरूर हुआ होगा, लेकिन मुंबई को प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक ही जीत की दरकार है।

06:39 PM

IPL 2020, MI vs RCB, Live Cricket Score: रोहित के खेलने पर संशय

चोटिल रोहित शर्मा के लगातार तीसरे मैच में खेलने के चांस कम हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी हैं।

Open in app