IPL 2020, MI vs DC: बराबरी का होगा दिल्ली-मुंबई के बीच मुकाबला, मैदान पर जमकर बरसेंगे रन

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन अंकतालिका में टॉप पर बने रहने की जंग छिड़ी हुई है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 11, 2020 03:53 PM2020-10-11T15:53:07+5:302020-10-11T15:53:07+5:30

IPL 2020, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, head to head and pitch report: | IPL 2020, MI vs DC: बराबरी का होगा दिल्ली-मुंबई के बीच मुकाबला, मैदान पर जमकर बरसेंगे रन

IPL 2020, Mumbai Indians vs Delhi Capitals:

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली-मुंबई के बीच सीजन का 27वां मैच।24 में से 12-12 मुकाबले जीत चुकी दोनों टीमें।मैदान पर जमकर बरसेंगे रन।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 27वां मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अब तक कुल 24 बार आमने-सामने रही हैं, जिनमें से 12 में दिल्ली, जबकि इतने ही मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की है।

इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को जब आमने-सामने होंगे तो इस बड़ी जंग में कई महारथियों के आपसी मुकाबलों पर भी नजरें रहेंगी। दोनों का बल्लेबाजी शीर्ष क्रम जबर्दस्त है और मध्यक्रम बेहद मजबूत। इसके साथ ही दोनों के पास धारदार गेंदबाजी आक्रमण है। 

मुंबई इंडियंस का कमजोर और मजबूत पक्ष:

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस का मजबूत पक्ष है। हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे हरफनमौला और कृणाल पंड्या डेथ ओवरों में उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं अगर कमजोर पक्ष को देखें, तो कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव नजर आ रहा है। वह पिछली दो पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स की खूबियां-खामियां:

शिमरोन हेटमायेर फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर खुद भी जबर्दस्त फार्म में हैं। वहीं कमजोर पक्ष को देखा जाए, तो शिखर धवन फॉर्म में नहीं हैं। वहीं दिल्ली अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम दिख रही है। 

पिच और वेदर रिपोर्ट: 

आबु धाबी की पिच पर 170 का स्कोर अच्छा कहा जाएगा लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों की फॉर्म को देखते हुए यहां 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं है। यहां पिच हमेशा की तरह गेंदबाजों की मदद कर सकती है। अगर मौसम की बात की जाए, तो यहां दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। ह्यूमिडीटी 46 प्रतिशत होगी, जबकि हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटोन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट ।

दिल्ली कैपिटल्स :श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नार्जे, एलेक्स कैरी, अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।

Open in app