IPL 2020: नीलामी के लिए Mumbai Indians के पास हैं कितने पैसे, जानें मौजूदा टीम और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL Auction 2020 Mumbai Indian Squad: मुंबई की टीम 7 स्लाट में पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

By सुमित राय | Published: December 14, 2019 07:33 AM2019-12-14T07:33:47+5:302019-12-14T07:33:47+5:30

IPL 2020: Mumbai Indians squad and purse left ahead of auction | IPL 2020: नीलामी के लिए Mumbai Indians के पास हैं कितने पैसे, जानें मौजूदा टीम और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस ने रोहित और पंड्या ब्रदर्स समेत अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस की टीम 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में 7 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।नीलामी के लिए मुंबई की टीम के पास कुल 13.05 करोड़ रुपये मौजूद है।

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की टीम 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी में 7 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। इसके लिए मुंबई की टीम के पास कुल 13.05 करोड़ रुपये मौजूद है। मुंबई की टीम 7 स्लाट में पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

नीलामी से पहले मुंबई की टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, पंड्या ब्रदर्स, जसप्रीत बुमराह प्रमुख हैं। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपने 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, जबकि दो खिलाड़ियों को ट्रेड के तहत दूसरी टीमों को सौंप दिया था।

मुंबई की टीम ने पिछले साल की नीलामी में युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया है। इसके अलावा मुंबई की टीम ने एविन लुईस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अलजारी जोसेफ, बेन कटिंग को भी रिलीज करने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस ने इस बार ट्रेंट बोल्ट और शेरफेन रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड के तहत हासिल किया है। वहीं टीम ने धवल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स से हासिल किया, जो टीम में रिलीज किए गए बरिंदर शरण की जगह ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की मौजूदा टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनेघन, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल चहर और ट्रेंट बोल्ट।

मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए खिलाड़ी : एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडे (ट्रेड), बरिंदर शरण, रसिख सलाम डार, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड (ट्रेड), अल्जारी जोसेफ।

Open in app