VIDEO: धोनी ने लगाया ऐसा शानदार छक्का, स्टेडियम से बाहर रोड पर चली गई गेंद और फिर...

धोनी ने राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में अपने बल्ले का दम दिखाया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई।

By अमित कुमार | Published: September 23, 2020 07:32 AM2020-09-23T07:32:39+5:302020-09-23T07:32:39+5:30

IPL 2020 MS Dhoni hits out of the park a lucky man takes the ball home | VIDEO: धोनी ने लगाया ऐसा शानदार छक्का, स्टेडियम से बाहर रोड पर चली गई गेंद और फिर...

(फोटो सोर्स- Disney+Hotstar VIP)

googleNewsNext
Highlightsधोनी ने गेंद पर इतनी जोर से प्रहार किया कि गेंद रोड पर चली गई।इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स उस गेंद को उठाकर अपने घर ले गया।चेन्नई की तरफ से डुप्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें एक चौके और सात छक्के शामिल हैं।

राजस्थान ने मंगलवार को चेन्नई को 16 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। मैच के अंतिम दो ओवर तक फैंस उम्मीद कर रहे थे कि धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाकर चेन्नई को जीत दिलाने में सफल होंगे। 

जोफ्रा ऑर्चर के ओवर में तो धोनी के बल्ले पर गेंद नहीं आ रही थी। लेकिन पारी के अंतिम ओवर में टॉम कर्रन की गेंदों पर धोनी ने कुछ धमाकेदार शॉट्स जरूर लगाने का काम किया। 20वें ओवर में टॉम कर्रन की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर धोनी ने रन रेट के मामले में टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। इस दौरान धोनी के बल्ले से एक ऐसा शॉट भी लगा कि गेंद स्टेडियम से बाहर ही चली गई। 

धोनी का धमाकेदार शॉट देख हैरान रह गए सभी

धोनी ने गेंद पर इतनी जोर से प्रहार किया कि गेंद रोड पर चली गई। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स उस गेंद को उठाकर अपने घर ले गया। धोनी का यह शॉट्स देखकर कमंटेटर भी हैरान थे। इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर केवल आठ गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये और रायल्स का स्कोर सात विकेट पर 216 रन पर पहुंचाया।

धोनी की कोशिश रही बेकार, चेन्नई को मिली हार

चेन्नई की तरफ से डुप्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें एक चौके और सात छक्के शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आखिर में छह विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पायी। सैमसन ने दो स्टंप करने के अलावा दो कैच भी लिये जबकि लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर तीन विकेट लिये। 
 

Open in app