IPL 2020: हवा में उड़ते हुए जोफ्रा आर्चर ने एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, सचिन तेंदुलकर भी रह गए हैरान

फील्ड पर मौजूद खिलाड़ी भी जोफ्रा आर्चर के इस कैच को देखकर दंग रह गए थे। सोशल मीडिया पर फैंस भी जोफ्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: October 26, 2020 07:42 AM2020-10-26T07:42:24+5:302020-10-26T07:42:24+5:30

IPL 2020 MI vs RR Jofra Archer took a stunning catch sachin tendulkar also reacting his fielding | IPL 2020: हवा में उड़ते हुए जोफ्रा आर्चर ने एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, सचिन तेंदुलकर भी रह गए हैरान

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsजोफ्रा ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर हवा में उड़ते हुए एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा। रियान पराग, कार्तिक त्यागी और बेन स्टोक्स के अपने साथी खिलाड़ी के इस प्रयास से हैरान नजर आए। हार्दिक पंड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे।

राजस्थान के लिए गेंद से कहर बरपाने वाले जोफ्रा आर्चर ने मुंबई के खिलाफ अपनी फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, जोफ्रा ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर हवा में उड़ते हुए एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा। ईशान किशन ने त्यागी की गेंद पर हवा में शॉट लगाया। गेंद लगभग बाउंड्री के पार पहुंच ही गई थी, तभी जोफ्रा ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से कमाल का कैच पकड़ लिया। 

जोफ्रा की इस कैच के कारण ईशान किशन 37 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैदान पर राजस्थान के खिलाड़ी भी जोफ्रा का यह कैच देखकर हैरान नजर आए। रियान पराग, कार्तिक त्यागी और बेन स्टोक्स के अपने साथी खिलाड़ी के इस प्रयास से हैरान नजर आए। वहीं सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'वो कैच देखकर ऐसा लगा कि जोफ्रा आर्चर अपने घर का बल्ब बदल रहा है।'

पंड्या ने बनाए 21 गेंद में नाबाद 60 रन

हार्दिक पंड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाये लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के जड़े। सौरभ तिवारी ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाये। 

आखिरी चार ओवर में मुंबई ने बनाए 74 रन

आखिरी चार ओवरों में गत चैम्पियन टीम ने 74 रन बनाये। तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिये 64 रन जोड़े। तिवारी ने आर्चर के डाले 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि हार्दिक ने अगले ओवर में अंकित राजपूत को चार छक्के जड़े। इस ओवर में 27 रन बने। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को तीन छक्के और दो चौके लगाये। लेकिन हार्दिक की इश पारी पर बेन स्टोक्स का शतक भारी पड़ा और मुंबई मैच को हार गई।

Open in app