IPL 2020: बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गया था यह बल्लेबाज, फिर भी सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मॉर्श चोटिल हो गए। उनकी चोट टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में एसआऱएच की चिंता बढ़ा सकती है।

By अमित कुमार | Published: September 22, 2020 09:09 AM2020-09-22T09:09:39+5:302020-09-22T09:09:39+5:30

IPL 2020 Hyderabad vs Bangalore Mitchell Marsh suffers injury while bowling against RCB | IPL 2020: बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गया था यह बल्लेबाज, फिर भी सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमार्श भले ही रन न बना पाए हों लेकिन उनकी इस बहादुरी ने फैंस को दिल जरूर जीत लिया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मार्श की तारीफ कर रहे हैं।मार्श इससे पहले भी चोटों से परेशान रहे हैं।

आईपीएल 2020 के अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ऑलराउंडर मिशेल मार्श बॉलिंग करते हुए चोटिल हो गए। मिशेल मार्श अपने पहले ही ओवर की केवल तीन ही गेंदें करा पाए। जिसके बाद मार्श लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। आरसीबी की पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 28 साल के मार्श का टखना मुड़ गया और उन्हें लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया।

सनराइजरर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आई तो मार्श नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए। जब वह आए तब वह अच्छे से चल भी नहीं पा रहे थे। मार्श ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली को कैच थमा बैठे और बिना खाता लौट गए। हैदराबाद को जीत के लिए मार्श की जरूरत थी और मार्श ने क्रीज पर आकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश भी की। 

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

मार्श भले ही रन न बना पाए हों लेकिन उनकी इस बहादुरी ने फैंस को दिल जरूर जीत लिया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मार्श की तारीफ कर रहे हैं। मार्श इससे पहले भी चोटों से परेशान रहे हैं। चोटों के कारण वह आईपीएल के कई टूर्नामेंटों में नहीं खेल पाए। आरसीबी की पारी के बाकी बचे ओवरों में मार्श मैदान पर नहीं उतरे।

आरसीबी ने जीता मैच

पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। पड्डीकल ने डेब्यू मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 56, जबकि आरोन फिंच ने 29 रन बनाए। आरसीबी को बैक-टू-बैक गेंदों में इन दोनों बल्लेबाजों के रूप में झटके लगे। लेकिन इसके बावजूद आरसीबी ने मैच जीत लिया। 

Open in app