IPL 2020, DC vs MI: मुंबई-दिल्ली के बीच खिताबी भिड़ंत, जानिए क्या है दोनों टीमों की खूबियां और खामियां

IPL 2020, DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से होगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 10, 2020 03:53 PM2020-11-10T15:53:35+5:302020-11-10T15:57:43+5:30

IPL 2020, Final, MI vs DC Prediction, Pitch Report Final | IPL 2020, DC vs MI: मुंबई-दिल्ली के बीच खिताबी भिड़ंत, जानिए क्या है दोनों टीमों की खूबियां और खामियां

दिल्ली-मुंबई के बीच खिताबी मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा।

googleNewsNext
Highlightsखिताबी मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत दिल्ली से।पांचवीं बार खिताब जीतने की कोशिश में मुंबई।दिल्ली के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का मौका।

पांचवां खिताब जीतने के इरादे लेकर उतरने वाली सितारों से सजी मुंबई इंडियंस आईपीएल फाइनल में उतरेगी तो उसके सामने पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाली आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स खड़ी होगी, जिसके पास 'मैच विनर्स' की कमी नहीं है। 

रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब इस 'खास' आईपीएल का आखिरी मुकाबला शेष है। खास इसलिए है क्योंकि तमाम चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद इसके सफल आयोजन ने दर्शकों को कोविड-19 महामारी से पैदा हुई नकारात्मकता से निजात पाने में मदद की है। 

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है। वहीं दिल्ली पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है। मुंबई के खिलाडि़यों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाए रखा। क्विंटन डि कॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा। वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की। 

दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं। अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यॉर्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा। इस मैच के जरिए अय्यर का भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए दावा पुख्ता हो सकता है। रिकी पोंटिंग कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी साख मजबूत करेंगे जबकि सूर्यकुमार चयन समिति को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस की खूबियांं-खामियां:

क्विंटन डि कॉक फॉर्म में हैं। हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या और किरोन पोलार्ड जैसे पॉवर हिटर की मौजूदगी इस टीम को मजूबत बनाती है। वहीं ईशान किशन समेत सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है। अब अगर कमजोर पक्ष को देखा जाए, तो कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का सबब है, जिससे टीम को ठोस शुरुआत नहीं मिल पा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स की खूबियां-खामियां:

दिल्ली की टीम उचित संयोजन तलाशने में सफल रही है। शिखर धवन शानदार फॉर्म में हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस ओपनिंग में सफल बल्लेबाज नजर आए हैं। शिमरोन हेटमेयर भी तेजी से रन बनाने में सक्षम। कागिसो रबाडा तथा एनरिक नॉर्त्जे की शानदार गेंदबाजी जारी है। वहीं कमजोर पक्ष कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की औसत फॉर्म है।

Open in app