IPL की तैयारी के लिए चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

आईपीएल के लिए यूएई रवानगी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 14, 2020 05:50 PM2020-08-14T17:50:41+5:302020-08-14T17:57:45+5:30

IPL 2020: Dhoni reaches Chennai for CSK training camp | IPL की तैयारी के लिए चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

googleNewsNext
Highlightsचार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी।चेन्नई में लगाया जाएगा ट्रेनिंग कैंप।19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा आईपीएल।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सीजन-13 की तैयारी के लिए चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंच चुके हैं, जिसके तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अपने फेवरेट माही का चेन्नई में स्वागत कर रहे हैं।

16 से 20 अगस्त तक ट्रेनिंग कैंप

सीएसके ने अपने बेस में 16 से 20 अगस्त तक छोटा सा ट्रेनिंग शिविर लगाने की योजना बनाई है। टीम के 21 अगस्त को यूएई रवाना होने की उम्मीद है और विश्वनाथन ने पुष्टि की कि सभी खिलाड़ी 14 अगस्त को चेन्नई में इकट्ठा होंगे।

विश्व कप-2019 के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेले माही

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं और 39 वर्षीय खिलाड़ी के आगामी आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं।


आईपीएल में शानदार करियर

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन खिताब दिला चुके हैं।

Open in app