IPL 2020: पृथ्वी शॉ गेंदबाजी में हाथ आजमाते आए नजर, लेग ब्रेक फेंककर किया हैरान, देखें Video

Prithvi Shaw: स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल 2020 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान लेग ब्रेक गेंदबाजी करते आए नजर, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 6, 2020 02:39 PM2020-09-06T14:39:36+5:302020-09-06T14:42:23+5:30

IPL 2020: Delhi Capitals Shares Prithvi Shaw Leg Break bowling Video | IPL 2020: पृथ्वी शॉ गेंदबाजी में हाथ आजमाते आए नजर, लेग ब्रेक फेंककर किया हैरान, देखें Video

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान लेग ब्रेक फेंकते आए नजर (Twitter/IPL)

googleNewsNext
Highlightsपृथ्वी शॉ आईपीएल से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी करते आए नजरदिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान पृथ्वी शॉ लेग ब्रेक गेंदबाजी करते आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए सभी आठों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल सीजन-13 का ट्रेनिंग सेशन तीन शहरों-शारजाह, अबू धाबी, दुबई में हो रहा है, जहां 19 सितंबर से इस टूर्नामेंट के मैच भी होंगे।

इसी क्रम में दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने नेट्स में बैटिंग के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी में हाथ आजमाया। 

लेग ब्रेक फेंकते नजर आए पृथ्वी शॉ, कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ का वीडियो 'एक वैकल्पिक ब्रह्मांड से खोजे गए लीक फुटेज' के मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है।

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए धवन के साथ करेंगे ओपनिंग

दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 25 मैचों में 23.92 के औसत और 141.03 के स्ट्राइक रेट से 598 रन बनाए हैं और उनके इस सीजन में शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने की संभावना है।

दिल्ली के कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग हैं और उसकी कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। साथ ही उनके पास रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायेर, कगीसो रबादा और इशांत शर्मा भी हैं।

दिल्ली की टीम आईपीएल 2019 में तीसरे नंबर पर रही थी और अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है।

आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होनी है और इसका फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।

आईपीएल के इस सीजन को देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यूएई में आयोजित किया जा रहा है। भारत सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

Open in app