IPL 2020 CSK vs RCB: धोनी ने टीम में किया बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने इस दिग्गज को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

कोहली की टोली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार दो जीत दर्जकर शानदार लय में है। वह चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्का करना चाहेगी।

By अमित कुमार | Published: October 25, 2020 03:17 PM2020-10-25T15:17:01+5:302020-10-25T15:17:01+5:30

IPL 2020 CSK vs RCB ms dhoni virat kohli know here team playing 11 and latest updates | IPL 2020 CSK vs RCB: धोनी ने टीम में किया बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने इस दिग्गज को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई की कोशिश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज कर सम्मान हासिल करने की होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सैम कर्रन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।फैंस को आज धोनी की टीम से कुछ बेहतर की उम्मीद होगी।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने अपने टीम में इसरु उडाना की जगह मोइन अली को शामिल किया है। धोनी ने भी टीम में दो बदलाव किए हैं। जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर की जगह मिशेल सेंटनर और मोनू कुमार को टीम में जगह मिली है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को हराना महेंद्र सिंह धोनी के लिए आसान नहीं होगा। चेन्नई की टीम हर विभाग में संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही स्तर पर चेन्नई ने फैंस को निराश किया है। चेन्नई की कोशिश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज कर सम्मान हासिल करने की होगी। 

सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवा रुतुराज गायकवाड़ और नारायण जगदीशन को अंतिम 11 में शामिल किया, लेकिन दोनों बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गये। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सैम कर्रन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। सैम कर्रन अकेले कई बार मैदान पर संघर्ष करते नजरल आते रहे हैं। ऐसे में फैंस को आज धोनी की टीम को कुछ बेहतर की उम्मीद होगी। 

टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (डब्ल्यू / सी), सैम कर्रन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), मोइन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Open in app