IPL 2020: मुंबई की धमाकेदार जीत से बढ़ा दिल्ली का प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा, मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराकर टॉप टू में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

By अमित कुमार | Published: November 1, 2020 09:39 AM2020-11-01T09:39:39+5:302020-11-01T09:39:39+5:30

IPL 2020 after mumbai indians big win against delhi capitals creat many problem iyer team | IPL 2020: मुंबई की धमाकेदार जीत से बढ़ा दिल्ली का प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा, मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

मैच के बाद एक-दूसरे से मिलते खिलाड़ी। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स की यह आईपीएल 2020 में छठी हार थी।जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किये।मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह 14वीं जीत थी।

तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (17 रन पर चार विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (21 रन पर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ द मैच इशान किशन की नाबाद 72 रन की पारी के दम पर मंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर महज 110 रन ही बना सकी। 

मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एनरिच नोर्जे की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 47 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ पहले विकेट के लिए क्विंटन डिकॉक (26) के साथ 68 और सूर्य कुमार यादव (नाबाद 12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी की। 

मंबई की टीम ने इस जीत के साथ ही तालिका में शीर्ष पर 18 अंक (13 मैच में) के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मुंबई का स्थान शीर्ष दो टीमों में पक्का हो गया जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। दिल्ली इस मैच के बाद 13 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। इस बार के साथ ही दिल्ली पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड

- मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2020 में 9वीं जीत है। वह इस सीजन 9 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी है।

-दिल्ली कैपिटल्स की यह आईपीएल 2020 में छठी हार थी। वह इस सीजन छह मैच हारने वाली सातवीं टीम बनी है।

-ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक बनाया।

-जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किये। उनके अब टूर्नामेंट में कुल 23 विकेट हो चुके हैं। इसके साथ पर्पल कैप भी बुमराह के सिर पर आ गई है।

-क्विंटन डी कॉक ने 26 रन की पारी खेली। उनके आईपीएल 2020 में 418 रन हो चुके हैं। वह इस सीजन 400 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं।

-मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह 14वीं जीत थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले गये थे। जिसमे से 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए थे। 

Open in app