Highlightsआईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप का खिताब दिया जाता है।सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है।ऑरेंज कैप की रेस में डेविड वॉर्नर तो पर्पल कैप की रेस में कगीसो रबादा सबसे आगे हैं।
आंद्रे रसेल (नाबाद 80 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए आईपीएल 2019 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हराकर लीग में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों में 6 चौके व 8 छक्के के साथ 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली और ऑरेंज कैप की रेस में जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई। मुंबई के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद रसेल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज नंबर एक पर बने हुए हैं।
नंबर | खिलाड़ी | मैच | इनिंग | नॉट आउट | रन | उच्चतम स्कोर | एवरेज | बॉल खेले | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
---|
1 | डेविड वॉर्नर | 11 | 11 | 2 | 611 | 100* | 67.88 | 425 | 143.76 | 1 | 7 | 50 | 19 |
2 | आंद्रे रसेल | 12 | 11 | 4 | 486 | 80* | 69.42 | 234 | 207.69 | 0 | 4 | 29 | 50 |
3 | शिखर धवन | 12 | 12 | 1 | 451 | 97* | 41.00 | 329 | 137.08 | 0 | 5 | 55 | 10 |
4 | जॉनी बेयरस्टो | 10 | 10 | 2 | 445 | 114 | 55.62 | 283 | 157.24 | 1 | 2 | 48 | 18 |
5 | क्रिस गेल | 10 | 10 | 1 | 444 | 99* | 49.33 | 274 | 162.04 | 0 | 4 | 40 | 32 |
पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबादा मजबूती के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं और उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर रबादा से 8 विकेट पीछे हैं।
नंबर | खिलाड़ी | मैच | इनिंग | ओवर | रन | विकेट | बॉलिंग फिगर | एवरेज | इकोनॉमी | स्ट्राइक रेट | चार विकेट | पांच विकेट |
---|
1 | कगीसो रबादा | 12 | 12 | 47 | 368 | 25 | 0 | 14.72 | 7.82 | 11.28 | 2 | 0 |
2 | इमरान ताहिर | 12 | 12 | 46 | 299 | 17 | 0 | 17.58 | 6.50 | 16.23 | 1 | 0 |
3 | युजवेंद्र चहल | 12 | 12 | 45 | 362 | 16 | 0 | 22.62 | 8.04 | 16.87 | 1 | 0 |
4 | श्रेयस गोपाल | 12 | 12 | 43 | 314 | 15 | 0 | 20.93 | 7.30 | 17.20 | 0 | 0 |
5 | दीपक चाहर | 12 | 12 | 46 | 338 | 15 | 0 | 22.53 | 7.34 | 18.40 | 0 | 0 |
किसे दिया जाता है ऑरेंज और पर्पल कैप
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप का खिताब दिया जाता है, वहीं सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है। आईपीएल के हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों में होड़ बढ़ती ही जा रही है। खिलाड़ियों के बीच इसके लिए टक्कर साफ नजर आ रही है।