IPL 2019: धोनी ने हरभजन सिंह-इमरान ताहिर की उम्र को लेकर दिया ऐसा बयान

IPL 2019: धोनी स्वयं 37 साल के हैं लेकिन उन्होंने चेन्नई की कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से जीत के बाद 38 वर्षीय हरभजन (15 रन देकर दो विकेट) और 40 वर्षीय ताहिर (21 रन देकर दो विकेट) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

By भाषा | Published: April 10, 2019 02:29 PM2019-04-10T14:29:58+5:302019-04-10T14:29:58+5:30

IPL 2019: Tahir, Harbhajan maturing like fine wine: Dhoni | IPL 2019: धोनी ने हरभजन सिंह-इमरान ताहिर की उम्र को लेकर दिया ऐसा बयान

IPL 2019: धोनी ने हरभजन सिंह-इमरान ताहिर की उम्र को लेकर दिया ऐसा बयान

googleNewsNext

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने साबित कर दिया है कि उम्र केवल संख्या होती और जिस तरह से वे परिपक्व हुए हैं उसको देखते हुए उनकी तुलना पुरानी शराब से की। धोनी स्वयं 37 साल के हैं लेकिन उन्होंने चेन्नई की कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से जीत के बाद 38 वर्षीय हरभजन (15 रन देकर दो विकेट) और 40 वर्षीय ताहिर (21 रन देकर दो विकेट) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्र उनके (हरभजन और ताहिर) साथ है। वे पुरानी शराब की तरह हैं और वे परिपक्व हो रहे हैं। ’’ धोनी ने कहा, ‘‘भज्जी जिस मैच में भी खेला उसने अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने ताहिर को आजमाया और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी। उसे मुझ पर भरोसा है।’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने विशेषकर ताहिर की प्रशंसा की और कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो वह इस दक्षिण अफ्रीकी पर निर्भर रह सकते हैं। धोनी ने कहा, ‘‘वह अच्छी लेग ब्रेक और गुगली ही नहीं बहुत अच्छी फ्लिपर भी करता है। वह (ताहिर) ऐसा गेंदबाज है अगर उसे आप कहो कि इस तेजी से गेंद करनी है तो वह हर बार ऐसा करेगा।’’

Open in app