Video: IPL से पहले ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को किया चैलेंज, ऐसा था कैप्टन कूल का रिएक्शन

IPL 2019: जर्सी लॉन्च के मौके पर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भारतीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सीधी चुनौती दी।

By सुमित राय | Published: February 23, 2019 03:13 PM2019-02-23T15:13:31+5:302019-02-23T15:16:14+5:30

IPL 2019: Rishabh Pant Challenges MS Dhoni in IPL Promo ad | Video: IPL से पहले ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को किया चैलेंज, ऐसा था कैप्टन कूल का रिएक्शन

आईपीएल एड में पंत ने धोनी को सीधी चुनौती दी।

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है।सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 26 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरू होने से पहले ही इसका रोमांच शुरू हो गया है और ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को चैलेंज किया है। जर्सी लॉन्च के मौके पर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भारतीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सीधी चुनौती दी।

ऋषभ पंत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'माही भाई, सब आप से सीखा है, तो आप के सामने गेम तो दिखाना बनता है। @वीवोआईपीएल में मिलेंगे- क्या कहते हो।' वीडियो के आखिर में धोनी भी दिखे जो पंत की चुनौती से हैरान लग रहे थे।


वहीं यह वीडियो आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया। पोस्ट के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, 'माही भाई, ऋषभ पंत तो रेडी है नई दिल्ली की नई जर्सी में नए जलवे दिखाने। इस आईपीएल जरा बचके रहना।'


बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 26 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।

Open in app