आईपीएल 2019 की जंग अब रोचक मोड़ पर आ पहुंची है। आईपीएल सीजन-12 के 36वें मैच में शनिवार (20 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से और 37वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इन मैचों के बाद अब पॉइंट्स टेबल की स्थिति बदल गई है।
IPL 2019 पॉइंट्स टेबल: जानें कौन है कहां
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 7 जीत के साथ पहले, मुंबई इंडियंस 6 जीत के साथ दूसरे, दिल्ली की टीम 6 जीत के साथ तीसरे, पंजाब की टीम 5 जीत के साथ चौथे, हैदराबाद की टीम 4 जीत के साथ पांचवें, कोलकाता की टीम 4 जीत के साथ ही छठे, राजस्थान 3 जीत के साथ सातवें और बैंगलोर 2 जीत के साथ आठवें स्थान पर है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 14 | +0.101 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | +0.357 |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | +0.160 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | -0.044 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 8 | 4 | 4 | o | 0 | 8 | +0.549 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 8 | +0.262 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.474 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 9 | 2 | 7 | 0 | 0 | 4 | -0.944 |
ऑरेंज कैप की रेस में कौन है सबसे आगे
आईपीएल के 38 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर 8 मैचों में 450 रन के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल (421) और केएल राहुल (399) का नंबर है। 378 रन के साथ विराट कोहली चौथे नंबर पर और इतने ही रनों के साथ क्विंटन डि कॉक पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: ऑरेंज कैप की रेस में हैं ये टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (SRH)-8 मैच-450 रन
2.क्रिस गेल (KXIP)-9 मैच-421 रन
3.केएल राहुल (KXIP)-10 मैच-399 रन
4.विराट कोहली (RCB) -9 मैच-378 रन
5.क्विंटन डि कॉक (MI)-10 मैच-378 रन
पर्पल कैप की रेस में किन गेंदबाजों के बीच है टक्कर
पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबादा सबसे आगे हैं। इसके बाद इमरान ताहिर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है।
IPL 2019: पर्पल कैप की रेस में हैं ये टॉप-5 गेंदबाज
1.कगीसो रबादा (DC)-10 मैच-21 विकेट
2.इमरान ताहिर (CSK)-9 मैच-15 विकेट
3.युजवेंद्र चहल (RCB)-9 मैच-13 विकेट
4.मोहम्मद शमी (KXIP)-10 मैच-13 विकेट
5.जसप्रीत बुमराह (MI)-10 मैच-11 विकेट