चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन की 53 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2019 के मैच में 6 विकेट से हराते हुए इस सीजन में अपनी आठवीं जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच गई। वहीं हैदराबाद की ये पांचवीं हार है और वह चौथे नंबर पर है।
चेन्नई ने फिर कायम की पॉइंट्स टेबल में बादशाहत
चेन्नई सुपरकिंग्स ने हैदराबाद को हराते हुए 11 मैचों में अपनी आठवीं जीत दर्ज की और दिल्ली को पछाड़ते हुए फिर से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम सात जीत के साथ दूसरे, मुंबई की टीम 6 जीत के साथ तीसरे, हैदराबाद की टीम 5 जीत के साथ चौथे, पंजाब की टीम 5 जीत के साथ पांचवें, कोलकाता की टीम 4 जीत के साथ छठे, राजस्थान की टीम 3 जीत के साथ सातवें और आरसीबी 3 जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | +0.091 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.181 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | +0.357 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | +0.654 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 10 | 5 | 5 | o | 0 | 10 | -0.044 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.013 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.470 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 4 | -0.836 |
ऑरेंज कैप में हैदराबादी बल्लेबाजों का जलवा:
इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो का जलवा न सिर्फ साझेदारी बल्कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में भी सबसे आगे हैं। वॉर्नर 574 रन के साथ पहले जबकि जॉनी बेयरस्टो 445 रन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गेल 421 रन के साथ तीसर, शिखर धवन 401 रन के साथ चौथे और केएल राहुल 399 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (SRH)-10 मैच-574 रन
2.जॉनी बेयरस्टो (SRH)-10 मैच-445 रन
3.क्रिस गेल (KXIP)-9 मैच-421 रन
4.शिखर धवन (DC)-11 मैच-401 रन
5.केएल राहुल (KXIP) -10 मैच-399 रन
पर्पल कैप के लिए इन गेंदबाजों के बीच है होड़
इस सीजन में पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबादा (23 विकेट) सबसे आगे बने हुए हैं। इसके बाद 16 विकेटों के साथ इमरान ताहिर दूसरे, दीपक चाहर 14 विकेट के साथ तीसरे, युजवेंद्र चहल इतने ही विकेटों के साथ चौथे और मोहम्मद शमी 13 विकेटों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 गेंदबाज
1.कगीसो रबादा (DC)-11 मैच-23 विकेट
2.इमरान ताहिर (CSK)-11 मैच-16 विकेट
3.युजवेंद्र चहल (RCB)-10 मैच-14 विकेट
4.दीपक चाहर (CSK)-11 मैच-14 विकेट
5.मोहम्मद शमी (KXIP)-10 मैच-13 विकेट