मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुक्रवार (26 अप्रैल) को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में 46 रन से हरा दिया।
मुंबई ने रोहित शर्मा (67) के अर्धशतक और निचले क्रम में हार्दिक पंड्या (23) की दमदार बैटिंग की मदद से 20 ओवर में 155/4 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 109 रन पर सिमट गई, मुरली विजय को छोड़कर सीएसके का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका।
पॉइंट्स टेबल में मुंबई ने मजबूत की अपनी स्थिति
चेन्नई पर दमदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई इस हार के बावजूद भी 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। दिल्ली 14 अंकों के साथ तीसरे, हैदराबाद 10 अंकों के साथ चौथे, पंजाब इतने ही अकों के साथ पांचवें, कोलकाता 8 अंकों के साथ छठे और राजस्थान और आरसीबी भी इतने ही अंकों के साथ क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | -0.113 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.537 |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.181 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | +0.654 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 11 | 5 | 6 | o | 0 | 10 | -0.117 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.050 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.390 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.683 |
ऑरेंज कैप की रेस में इस बल्लेबाज का दबदबा कायम
ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर टॉप पर बन हुए हैं। इसके बाद उनकी ही टीम के जॉनी बेयरस्टो (445) दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल (444) तीसरे, केएल राहुल (441) चौथे और एबी डिविलियर्स (414) पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (SRH)-10 मैच-574 रन
2.जॉनी बेयरस्टो (SRH)-10 मैच-445 रन
3.क्रिस गेल (KXIP)-10 मैच-444 रन
4.केएल राहुल (KXIP) -11 मैच-441 रन
4.एबी डिविलियर्स (RCB)-10 मैच-414 रन
पर्पल कैप की रेस में किन गेंदबाजों का है जलवा
इस सीजन में पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपटिल्स के कगीसो रबादा सबसे आगे हैं, उन्होंने अब तक 11 मैचों में 23 विकेट झटके हैं। इसके बाद 17 विकेट लेने वाले इमरान ताहिर का नंबर है। दीपक चाहर (15) तीसरे, युजवेंद्र चहल (14) चौथे और मोहम्मद शमी (14) पांचवें नंबर पर हैं।
IPL 2019: पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 गेंदबाज
1.कगीसो रबादा (DC)-11 मैच-23 विकेट
2.इमरान ताहिर (CSK)-11 मैच-17 विकेट
3.दीपक चाहर (CSK)-11 मैच-15 विकेट
4.युजवेंद्र चहल (RCB)-11 मैच-14 विकेट
5.मोहम्मद शमी (KXIP)-11 मैच-14 विकेट