दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भले ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ऋषभ पंत ने अपनी 25 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। पंत ने 13 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो भी तीन विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है। पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में ऋषभ पंत के बाद दिल्ली के शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इमरान ताहिर हैं।
ऑरेंज कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | रन | स्ट्राइक रेट |
ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 103 | 257.50 |
शिखर धवन | दिल्ली कैपिटल्स | 94 | 113.25 |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 85 | 160.37 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 79 | 168.08 |
जोस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | 69 | 160.46 |
पर्पल कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | विकेट | इकॉनमी रेट |
इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 4.83 |
ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 7.92 |
रवींद्र जडेजा | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 4.75 |
हरभजन सिंह | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 6.25 |
कागीसो रबादा | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 6.39 |
कोलकाता-पंजाब के बीच खेला जाएगा छठा मैच
आईपीएल के 12वें सीजन का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 27 मार्च को रात 8 बजे से कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के सामने होंगी। कोलकाता की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं, वहीं पंजाब टीम की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथ में है।