इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच रनों और विकेट के लिए जंग भी तेज होती जा रहा है। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है।
बॉल टैम्परिंग में बैन के बाद वापसी करते हुए डेविड वार्नर शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वॉर्नर अब तक खेले केवल 3 मैचों में ही 253 रन बना चुके हैं और उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से बढ़िया गेंदबाजी करते हुए सबसे आगे हैं।
ऑरेंज कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | रन | स्ट्राइक रेट |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 254 | 175.17 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 198 | 166.38 |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 159 | 248.43 |
ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 153 | 188.88 |
संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स | 140 | 155.55 |
पर्पल कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | विकेट | इकॉनमी रेट |
युजवेंद्र चहल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 13.12 |
इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 6 | 8.66 |
श्रेयस गोपाल | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 11.16 |
कगीसो रबादा | दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 20.33 |
ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 6 | 10.83 |