IPL 2019: क्या रोहित शर्मा मुंबई को दिला पाएंगे चौथा खिताब, जानें टीम की ताकत और कमजोरी का पूरा विश्लेषण

IPL 2019: तीन बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस इस बार भी खिताब के दावेदारों में शामिल है और रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

By सुमित राय | Published: March 22, 2019 09:33 AM2019-03-22T09:33:23+5:302019-03-22T09:33:23+5:30

IPL 2019: Mumbai Indians Team Preview, Squad analysis, list of players, MI strength and weakness | IPL 2019: क्या रोहित शर्मा मुंबई को दिला पाएंगे चौथा खिताब, जानें टीम की ताकत और कमजोरी का पूरा विश्लेषण

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है, जो टीम को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं।मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था।मुंबई ने इस साल 10 खिलाड़ियो को रिलीज कर 6 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया।

तीन बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस इस बार भी खिताब के दावेदारों में शामिल है और रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। इस साल मुंबई ने 10 खिलाड़ियो को रिलीज किया और नीलामी में 6 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया, जिनमें युवराज सिंह भी शामिल हैं। मुंबई टीम फ्रेंचाइजी ने युवराज को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम :

रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डि कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, इविन लुइस, बरिंदर सिंह सरन, लसिथ मलिंगा, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, पंकज जायसवाल, रासिख डार।

ऐसी है मुंबई इंडियंस टीम :

टीम को तीन बार चैंपियन बनाने वाला कप्तान :

मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है और वो अपनी टीम को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने अब तक आईपीएल में खेल 173 मैचों में 131.86 की स्ट्राइक रेट और 31.86 से 4493 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर :

मुंबई इंडियंस में कई ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बड़े शॉट लगाने में सक्षम हैं और अकेले दम पर मुकाबला जिताने की क्षमता रखते हैं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के पास पंड्या बंधु और पोलार्ड समेत 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो टीम को हर क्षेत्र में अपनी ताकत देते हैं। मुंबई इंडियंस टीम फ्रेंचाइजी ने नीलामी में हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग और अनुकूल रॉय को ऑलराउंडर प्लेयर्स के रूप में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज :

बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के साथ वेस्टइंडीज के इविन लुइस मौजूद हैं तो दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और अनमोलप्रीत के आसे से टीम और मजबूत हुई है। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, पंड्या बंधु और किरोन पोलार्ड मौजूद हैं। टीम ने युवराज पर भरोसा जताया है और यह मौका मिलने पर वह भी सुद को साबित करने से नहीं चूकेंगे।

मुंबई इंडियंस टीम के गेंदबाज :

बैटिंग और ऑलराउंडर्स के अलावा मुंबई टीम की गेंदबाजी भी काफी धारदार है। जसप्रीत बुमराह के साथ एडम मिल्ने, मिशेल मैक्लेंघन और जेसन बेहरेनडॉर्फ के अलावा इस साल श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की भी वापसी हुई है। स्पिन गेंदबाजी में क्रुणाल और मयंक मार्कंडे भी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में 14 विकेट लिए थे।

मुंबई इंडियंस की ताकत :

मुंबई इंडियंस हर विभाग में शानदार है और टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास बल्लेबाजी में रोहित अच्छी शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं तो क्विंटन डि कॉक आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड और युवराज सिंह मजबूत पक्ष हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह और मलिंगा अगर साथ उतरते हैं तो किसी भी टीम की रन गति पर ब्रेक लगा सकते हैं। टीम का मजबूत पक्ष यह भी है कि टीम के ज्यादातर विदेशी गेंदबाज अपनी-अपनी टीमों की विश्वकप योजनाओं के हिस्से नहीं हैं। ऐसे में उनकी उपलब्धता पूरे सीजन में रहेगी।

मुंबई इंडियंस की कमजोरी :

मुंबई इंडियंस टीम काफी संतुलित नजर आती है, लेकिन उसका मिडल ऑर्डर सिरदर्द साबित हो सकता है। पिछले सीजन में भी मिडल ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा को मध्यक्रम में खेलना पड़ा था। मुंबई ने इस साल युवराज सिंह को खरीदा है, जिनकी फॉर्म ज्यादा खास नहीं है। वहीं किरोन पोलार्ड के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है जो टीम को मुश्किल में डाल सकता है।

Open in app