IPL 2019: धोनी, रैना, रोहित शर्मा के बीच छक्कों के इस 'खास' रिकॉर्ड के लिए होड़, नया इतिहास रचने का मौका

IPL 2019: आईपीएल 2019 में धोनी, रैना और रोहित शर्मा के पास दमदार बैटिंग से एक नया इतिहास अपने नाम करने का मौका होगा, बनेंगे ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 16, 2019 01:22 PM2019-03-16T13:22:16+5:302019-03-16T15:42:33+5:30

IPL 2019: MS Dhoni, Suresh Raina, Rohit Sharma in race to become first indian to touch 200 sixes landmark | IPL 2019: धोनी, रैना, रोहित शर्मा के बीच छक्कों के इस 'खास' रिकॉर्ड के लिए होड़, नया इतिहास रचने का मौका

आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों के लिए रोहित, रैना और धोनी के बीच है रोचक होड़

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 12वें सीजन को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ने लगा है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए चर्चित इस टी20 टूर्नामेंट में इस बार भी फैंस को कई जोरदार पारियां देखने की उम्मीद होगी। 

इस सीजन में तीन स्टार भारतीय बल्लेबाजों के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ये बल्लेबाज हैं, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा, इन तीनों के पास ही इस सीजन में आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे करने का मौका होगा। 

अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में 200 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है, ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि इस रिकॉर्ड तक इन तीनों में से पहले कौन पहुंचता है।

धोनी, रोहित, रैना के बीच 200 छक्कों तक पहुंचने की होड़

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में एमएस धोनी पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 186 छक्के जड़े हैं। धोनी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं भारतीय खिलाड़ियों में धोनी के बाद सुरैश रैना का नाम है, जिन्होंने आईपीएल में 185 छक्के जड़े हैं और सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नंबर है, जिन्होंने आईपीएल में 184 छक्के जड़े हैं। विराट कोहली 178 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

गेल के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस टी20 टूर्नामेंट में अब तक 292 छक्के जड़े हैं। एबी डिविलियर्स 186 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वैसे तो धोनी के बराबर ही छक्के जड़े हैं लेकिन धोनी की 175 पारियों के मुकाबले डिविलियर्स ने 145 पारियों में ही ये कमाल किया है। 

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में गेल (112) ने सबसे कम पारियों में ही सबसे ज्यादा 292 छक्के जड़ दिए हैं।

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च को होगी, जब धोनी की कप्तानी में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घर में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगा।

IPL इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

292-क्रिस गेल (112 मैच)
186-एबी डिविलियर्स (141 मैच)
186-एमएस धोनी (175 मैच)
185-सुरेश रैना (172 मैच)
184-रोहित शर्मा (173 मैच) 
178-विराट कोहली (163 मैच)

Open in app