IPL 2019: दिखी धोनी की जबर्दस्त तैयारी, चेन्नई के लिए नेट्स में 140 सेकेंड में जड़े कई छक्के, देखें वीडियो

MS Dhoni: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने अगले सीजन की तैयारियों के लिए नेट्स में कई ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 17, 2019 03:09 PM2019-03-17T15:09:11+5:302019-03-17T15:11:36+5:30

IPL 2019: MS Dhoni hits sixes at Chennai Super Kings practice, watch video | IPL 2019: दिखी धोनी की जबर्दस्त तैयारी, चेन्नई के लिए नेट्स में 140 सेकेंड में जड़े कई छक्के, देखें वीडियो

धोनी ने सीएसके के नेट्स में जड़े ताबड़तोड़ छक्के

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को शुरू होने में अब जबकि एक हफ्ते का ही समय बाकी है तो सभी खिलाड़ी आगामी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। 

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी भी आईपीएल की तैयारियों में नेट्स में जोरदार अंदाज में छक्के जड़ते नजर आए। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन खिताब जिताने वाले धोनी अगले सीजन की अगले सीजन की तैयारियों की झलक नेट्स में उनकी जबर्दस्ट बैटिंग से ही हो गया।

2018 में फीके प्रदर्शन के बाद धोनी इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे और फिर ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे। अब उनको आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी कुछ इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।


चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा शनिवार को ट्विटर पर शेयर 140 सेकेंड्स के वीडियो में धोनी नेट्स में कई जोरदार छक्के और कई बेहतरीन शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। 

आईपीएल 2019 का सीजन 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच से शुरू होगा।

पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले मैच में जीत के साथ अपने खिताबी रक्षा का अभियान जोरदार अंदाज में करना चाहेगी।

2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी धोनी के पास रही है। चेन्नई अब तक मुंबई इंडियंस के बराबर ही तीन आईपीएल खिताब जीते हैं। इस बार उसकी नजरें एक और खिताबी जीत के साथ नया रिकॉर्ड बनाने पर होंगी।   

Open in app