IPL 2019: जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद मैदान पर की वापसी, वीडियो शेयर कर दिखाई अपनी फिटनेस

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लगी चोट से उबरकर ग्राउंड पर वापसी कर ली है।

By सुमित राय | Published: March 26, 2019 11:22 PM2019-03-26T23:22:49+5:302019-03-26T23:51:43+5:30

IPL 2019: Jasprit Bumrah Ready and Roaring after recovers from injury | IPL 2019: जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद मैदान पर की वापसी, वीडियो शेयर कर दिखाई अपनी फिटनेस

IPL 2019: जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद मैदान पर की वापसी, वीडियो शेयर कर दिखाई अपनी फिटनेस

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लगी चोट से उबरकर ग्राउंड पर वापसी कर ली है और गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद जसप्रीत बुमराह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके दी, जिसमें वो प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने भी बुमराह का एक वीडियो शेयर किया था।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी, जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया था। उन्हें दिल्ली की पारी की आखिरी गेंद पर कंधों में दिक्कत हुई थी, जिसके कारण वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। इस वजह से उनकी चोट को लेकर चिंता बढ़ी थी।

बुमराह ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'Ready and roaring'


इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बुमराह को टीम के साथी अनमोलप्रीत सिंह के साथ एक फील्डिंग सत्र में शामिल दिख रहे थे।


जसप्रीत बुमराह विश्व कप में भारत के लिए बेहद खास खिलाड़ी माने जा रहे हैं। बुमराह की चोट के बाद भारतीय खेमे में चिंता की लहर दौड़ गई थी और इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बुमराह की चोट से चिंतित थे। भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फारहर्ट ने बुमराह का हालचाल जानने के लिए सोमवार सुबह मुंबई के फिजियो नितिन पटेल से संपर्क किया था।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का तीसरा लीग मुकाबला रविवार 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 37 रन के अंतर से जीत लिया।

Open in app